April Fool 2023 Pranks Ideas: अप्रैल फूल पर इन बेहतरीन आइडियाज से दोस्तों को बनाएं मूर्ख

Published by : Shaurya Punj Updated At : 01 Apr 2023 7:34 AM

विज्ञापन

April Fool 2023 Pranks Ideas: अप्रैल फूल दिवस के मौके पर दोस्तों और परिवार वालों को मूर्ख बनाने का मौका शायद ही कोई गंवाता है लेकिन प्रैंक के कुछ आइडियाज काफी पुराने हो चुके हैं जिनसे उल्लू बनाना थोड़ा मुश्किल है तो कुछ नया ट्राय करें

विज्ञापन

April Fool 2023 Pranks Ideas: आज एक अप्रैल को अप्रैल फूल डे जिसे हम मूर्ख दिवस के रुप में भी मनाते हैं. अप्रैल फूल दिवस के मौके पर दोस्तों और परिवार वालों को मूर्ख बनाने का मौका शायद ही कोई गंवाता है लेकिन प्रैंक के कुछ आइडियाज काफी पुराने हो चुके हैं जिनसे उल्लू बनाना थोड़ा मुश्किल है तो कुछ नया ट्राय करें

 मूर्ख बनाने के लिए टूथपेस्ट और बिस्किट का इस्तेमाल करना

यदि आप अपनों को मूर्ख बनाने के लिए बिस्किट में क्रीम की जगह टूथपेस्ट लगाकर उन्हें चाय के साथ सर्व करें, तो यह आइडिया किसी को भी आसानी से उल्लू बना सकता है. इस आइडिया को आप 1 अप्रैल को जरूर दोस्तों पर अपनाएं.

दोस्तों को एक खाली डब्बा गिफ्ट  करें

अप्रैल फूल बनाने के लिए आप अपने दोस्तों को एक खाली डब्बे को गिफ्ट भी कर सकते हैं. ऐसे में जैसे ही आप उन्हें वो खाली डिब्बा पैक करके गिफ्ट करें. आप उन्हें तुरंत उस डिब्बे को खोलने के लिए कहें. खाली डिब्बा देखकर हो सकता है उसे गुस्सा आए. ऐसे में आप उन्हें एक प्यार भरी झप्पी देकर अप्रैल फूल विश करें.

कार्डबोर्ड के  टुकड़ों से बनाए अप्रैल फूल

कार्डबोर्ड के एक टुकड़े को काट लें और इसके ऊपर कुछ सॉस डालें ताकि यह पिज्जा की तरह दिखे और फिर लोगों को इसका स्वाद लेने के लिए प्रयास करें. सुनिश्चित करें कि लोग इसे निगले नहीं.

फोटो रिप्लेसेमेंट

अपने घर की गैलरी में सेलेब्स के साथ कुछ पारिवारिक तस्वीरें बदलें. इसमें थोड़ा और मजा जोड़ने के लिए, आप कोशिश कर सकते हैं और अपने मम्मी और डैड के साथ एक सेलेब की तस्वीर को मॉर्फ कर सकते हैं.

प्रेसिंग भौंपू से बनाएं फूल

अप्रैल फूल बनाने का सबसे अच्छा तरीका यह भी है कि आप ऑफिस में या कार की सीट के नीचे एक प्रेसिंग भौंपू रख दें. जैसे ही आपका दोस्त या कोई करीबी उसके ऊपर बैठेगा तो जोर की आवाज सुनकर वो डर जाएगा और उसके डरते ही आप तुरंत उसे अप्रैल फूल विश कर दें.

अप्रैल फूल का इतिहास

मीडिल यूरोप में 25 मार्च को नए साल का उत्सव मनाया जाता है. हालांकि 1852 में पोप ग्रेगरी अष्ठ ने ग्रेगेरियन कैलेंडर की घोषणा की थी. जिसके बाद जनवरी से नए वर्ष की शुरुआत होनी लगी. फ्रांस ने सबसे पहले इस कैलेंडर को स्वीकार किया. लेकिन यूरोप के कई देशों ने इस कैलेंडर को स्वीकार नहीं किया. जिसके कारण नए कैलेंडर के आधार पर न्यू ईयर मनाने वाले लोग पुराने तरीके से अप्रैल में नववर्ष मनाने वाले लोगों को मूर्ख समझने लगे और तब से अप्रैल फूल मनाया जाने लगा.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola