Angioplasty :धमनी रोग से पीड़ित मरीजों की भी होती है एंजियोप्लास्टी, जानें क्या कहते हैं डाॅक्टर

Updated:
विज्ञापन
Angioplasty :धमनी रोग से पीड़ित मरीजों की भी होती है एंजियोप्लास्टी, जानें क्या कहते हैं डाॅक्टर

Amitabh Bachchan news धमनी और नस शरीर में रक्त प्रवाह का कार्य करते हैं

विज्ञापन

Angioplasty : हृदय तक जब रक्त का प्रवाह कम होता है तो उस स्थिति में ब्लाॅकेज को हटाने के लिए एंजियोप्लास्टी की जाती है, लेकिन कई बार धमनी रोगों के निदान के लिए भी एंजियोप्लास्टी की जाती है.

एंजियोप्लास्टी हार्ट ब्लाॅकेज को हटाने के लिए किया जाता है

डाॅक्टर विद्यापति ने बताया कि एंजियोप्लास्टी अमूमन हृदय के ब्लाॅकेज को हटाने के लिए किया जाता है, ताकि हृदय तक रक्त का प्रवाह सही तरीके से हो, लेकिन कई बार बाॅडी के कुछ हिस्सों में अगर रक्त का प्रवाह सही तरीके से ना हो रहा हो, तब भी एंजियोप्लास्टी का सहारा लिया जाता है.

धमनी (artery) रोग में एंजियोप्लास्टी क्यों?


धमनी रोग पैरों में रक्त के प्रवाह को रोकता है, इसका मुख्य कारण धमनियों का संकरा होना या फिर उसमें ब्लाॅकेज होना है. अमिताभ बच्चन जिस आयु वर्ग में हैं, यह समस्या है. दरअसल वृद्धावस्था में धमनियों की सतह पर प्लाॅक जमने लगता है जो उसे संकरा या पतला बना देता है, जिसकी वजह से रक्त का प्रवाह बाधित होता है. इसी बाधा या ब्लाॅकेज को हटाने के लिए धमनी रोगों में एंजियोप्लास्टी की जाती है.

क्या है धमनी (artery) और क्या हैं इसके कार्य


धमनी और नस शरीर में रक्त प्रवाह का कार्य करते हैं. धमनियां आॅक्सीजन युक्त रक्त को हृदय से शरीर के अन्य हिस्सों में पहुंचाती हैं, जबकि नस के जरिये आॅक्सीजन रहित खून हृदय तक पहुंचता है. धमनियों की दीवारें मांसपेशी युक्त होती हैं और मोटी होती है,जिनमें प्लाॅक के जमने से रक्त प्रवाह प्रवाहित होता है और पीड़ित व्यक्ति को परेशानी होती है.

Aslo Read :How to : इन कारणों से बढ़ जाता है Heart Disease का खतरा, कैसे रखें अपने दिल को स्वस्थ, जानें

विज्ञापन
रजनीश आनंद

लेखक के बारे में

By रजनीश आनंद

रजनीश आनंद प्रभात खबर में सीनियर चीफ कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 25 वर्षों से अधिक का अनुभव रखती हैं.फिलहाल वे प्रभात खबर के ओरिजिनल, नेशनल, इंटरनेशनल और खेल कैटेगरी के लिए राइटिंग का काम करती हैं. उनकी पहचान फैक्ट बेस्ट रिपोर्टिंग, रिसर्च बेस्ड स्टोरी और एक्सप्लेनर लेखन के लिए है.

राजनीति, सामाजिक सरोकार, ग्रामीण विकास, महिला मुद्दों, इतिहास, खेल, जनजातीय समाज और सार्वजनिक नीतियों से जुड़े विषयों पर उनकी विशेष रुचि रही है. वैसे मुद्दे जो समाज के हाशिये पर मौजूद समुदायों और आम लोगों के जीवन को प्रभावित करते हैं, लेकिन मुख्यधारा की बहस में अपेक्षाकृत कम जगह पाते हैं, ऐसे विषयों पर भी लेखन में रुचि रखती हैं.

रजनीश आनंद कई प्रतिष्ठित पत्रकारिता फेलोशिप से जुड़ी रही हैं. इन्क्लूसिव मीडिया–यूएनडीपी फेलोशिप के तहत उन्होंने झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिले में माहवारी स्वच्छता और किशोरियों एवं महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों पर अध्ययन एवं रिपोर्टिंग की. झारखंड सरकार मीडिया फेलोशिप के दौरान महिला सशक्तिकरण, सरकारी योजनाओं के प्रभाव और सामाजिक बदलाव के विभिन्न आयामों पर काम किया. इसके अलावा सेव द चिल्ड्रन फेलोशिप के तहत बच्चों के अधिकार, शिक्षा, सुरक्षा और बाल कल्याण से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग की है.

आदिवासी समाज, विशेषकर मुंडा जनजाति के इतिहास, संस्कृति और समकालीन चुनौतियों पर उनका काम उल्लेखनीय माना जाता है. उन्होंने भूमि, पहचान, परंपरा, सामाजिक बदलाव और आदिवासी समुदायों के अधिकारों से जुड़े विषयों पर व्यापक फील्ड रिपोर्टिंग की है.हाल के वर्षों में उन्होंने झारखंड में ऊर्जा संक्रमण (Energy Transition) और जस्ट ट्रांजिशन की अवधारणा पर भी काम किया है. विशेष रूप से कोयला आधारित अर्थव्यवस्था वाले क्षेत्रों में रोजगार, आजीविका और सामाजिक प्रभावों से जुड़ी चुनौतियों पर उनकी रिपोर्टिंग ने महत्वपूर्ण सवाल उठाए हैं.

रजनीश आनंद झारखंड की राजधानी रांची में रहती हैं और इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक हैं. उन्होंने वर्ष 2000 में पत्रकारिता की शुरुआत झारखंड जागरण दैनिक से की. इसके बाद प्रभात खबर, हिंदुस्तान, रांची एक्सप्रेस और दैनिक जागरण सहित कई प्रमुख समाचार संस्थानों के लिए रिपोर्टिंग और स्वतंत्र लेखन किया. प्रिंट मीडिया के दैनिक, साप्ताहिक, पाक्षिक और सांध्य प्रकाशनों में काम करने के साथ-साथ वे वर्ष 2012 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola