Aloo Tikki Chaat Recipe: घर पर बनाएं बाजार जैसी चटपटी आलू टिक्की चाट, हर कोई पूछेगा रेसिपी

Updated at : 18 Mar 2025 6:13 PM (IST)
विज्ञापन
Aloo Tikki Chaat Recipe: घर पर बनाएं बाजार जैसी चटपटी आलू टिक्की चाट, हर कोई पूछेगा रेसिपी

Aloo Tikki Chaat Recipe: आलू टिक्की चाट आप किसी भी पार्टी, इफ्तार या किसी खास मौके पर सर्व कर सकते हैं.

विज्ञापन

Aloo Tikki Chaat Recipe: अगर आप भी स्ट्रीट फूड के शौकिन हैं और आपको आलू टिक्की चाट खाने का मन कर रहा है तो अब आपको बाहर जाने की जरूरत नहीं है. घर पर ही आप इस स्वादिष्ट चाट को बना सकते हैं और घर वालों के साथ एन्जॅाय कर सकते हैं. आलू टिक्की चाट में ताजे मसालेदार आलू की टिक्कियां, दही, चटनी और स्वादिष्ट मसाले मिलाकर एक बेहतरीन स्वाद का अनुभव मिलता है.

आलू टिक्की चाट बनाने की सामग्री

  • 4 उबले आलू
  • 1/2 कप चने की दाल (भिगोई हुई)
  • 1/4 चम्मच जीरा पाउडर
  • 1/4 चम्मच काली मिर्च पाउडर
  • 1/2 चम्मच चाट मसाला
  • नमक स्वाद अनुसार
  • 1/2 कप ताजे दही
  • 1/4 कप मीठी इमली की चटनी
  • 1/4 कप हरी धनिया की चटनी
  • 1/2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • 1/4 चम्मच गरम मसाला
  • ताजे हरे धनिए के पत्ते सजाने के लिए

बनाने की विधि

  • आलू की टिक्कियां बनाना: सबसे पहले उबले हुए आलू को मैश करें और उसमें नमक, जीरा पाउडर, काली मिर्च पाउडर, चाट मसाला डालकर अच्छे से मिलाएं. अब इस मिश्रण से छोटे-छोटे गोले बनाएं और उन्हें टिक्की के आकार में दबाकर बनाएं. इन टिक्कियों को हल्के तेल में गोल्डन ब्राउन और क्रिस्पी होने तक तला लें.
  • चाट की तैयारी: एक प्लेट में तली हुई आलू की टिक्कियां रखें. इसके ऊपर दही, मीठी इमली की चटनी और हरी धनिया की चटनी डालें. फिर ऊपर से लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला और ताजे हरे धनिए के पत्ते डालकर सजाएं.
  • सर्व करें: अब आपकी आलू टिक्की चाट तैयार है. इसे तुरंत सर्व करें और अपने परिवार और दोस्तों के साथ इसका स्वाद लें.

Also Read :Mango Pickle Recipe: कच्चे आम से ऐसे बनाएं चटपटा अचार,हर कोई मांगेगा बार-बार

Also Read :Jaggery Tamarind Chutney Recipes: बिना खजूर के ऐसे बनायें गुड़-इमली की खट्टी-मीठी चटनी,जानें बनाने की सरल रेस्पी

Also Read :Litti Chokha Recipe: होली के रंग में रंगा लिट्टी चोखा, स्वाद ऐसा कि दिल बोले वाह

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola