Aloo Snacks Recipe: झटपट बनाएं कुरकुरे और लाजवाब आलू शॉट्स, फैमिली की फेवरेट स्नैक

Updated at : 06 Jul 2025 12:43 PM (IST)
विज्ञापन
Aloo Snacks Recipe

Aloo Snacks Recipe

Aloo Snacks Recipe: शाम की चाय के साथ ये नाश्ता हो या पार्टी के लिए स्टार्टर, यह आपकी शाम को खास बना देगा. तो चलिए, जानते हैं की आप कैसे आसानी से क्रिस्पी और टेस्टी आलू शॉट्स झटपट बना सकते हैं.

विज्ञापन

Aloo Snacks Recipe: अगर आप जल्दी और आसानी से कुछ टेस्टी और क्रिस्पी नाश्ता बनाना चाहते हैं तो आलू शॉट्स आपके लिए परफेक्ट हैं. ये आलू और ब्रेड के स्वादिष्ट मिश्रण से बनते हैं, जो हर बाइट में मजेदार स्वाद देते हैं. मसाले भी इसे एक अलग ही टच देते हैं. इसे बनाना बहुत आसान है और बच्चे-बड़े दोनों ही इसे पसंद करेंगे. शाम की चाय के साथ ये नाश्ता हो या पार्टी के लिए स्टार्टर, यह आपकी शाम को खास बना देगा. तो चलिए, जानते हैं की आप कैसे आसानी से क्रिस्पी और टेस्टी आलू शॉट्स झटपट बना सकते हैं.

सामग्री

  • ब्रेड – 2 स्लाइस
  • उबला हुआ आलू – 2 मीडियम (मैश किए हुए)
  • चिली फ्लेक्स – 1 बड़ा चम्मच
  • ओरिगैनो – 1 बड़ा चम्मच
  • नमक – आधा चम्मच (स्वाद अनुसार)
  • कॉर्न फ्लोर – 2 बड़े चम्मच
  • तेल – तलने के लिए
  1. सबसे पहले, ब्रेड के 2 स्लाइस लें. इन्हें एक कटोरी में ठंडे पानी में डालकर 2-3 मिनट तक भिगो दें. फिर धीरे-धीरे ब्रेड को हाथ से निचोड़कर पानी पूरी तरह निकाल दें ताकि ब्रेड गीली न रहे, बस नम बनी रहे.
  2. अब एक बड़े बाउल में निचोड़ी हुई ब्रेड डालें. इसमें उबले और अच्छी तरह मैश किए हुए आलू मिलाएं. आलू नरम और चिकने होने चाहिए ताकि मिश्रण आसानी से बन जाए.
  3. इसके बाद बाउल में 1 बड़ा चम्मच चिली फ्लेक्स डालें. फिर 1 बड़ा चम्मच ओरिगैनो, आधा चम्मच नमक डालें, ध्यान रखें नमक ज्यादा न हो.
  4. अब 2 बड़े चम्मच कॉर्न फ्लोर डालकर सारी सामग्री को अच्छी तरह से हाथ से या चम्मच से मिलाएं ताकि सभी मसाले और कॉर्न फ्लोर एक समान रूप से मिल जाएं.
  5. मिश्रण तैयार हो जाने पर, थोड़ा सा तेल अपने हाथों पर लगाएं ताकि मिश्रण चिपके नहीं. अब मिश्रण का एक छोटा हिस्सा लेकर उसे अपने हाथों में लेकर रोल करें, जैसा आप आलू शॉट्स का आकार देना चाहते हैं.
  6. रोल करने के बाद, इन्हें छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें, जिससे काटने के बाद छोटे-छोटे बाइट्स बन जाएं.
  7. एक कड़ाही या पैन में मध्यम आंच पर तेल गरम करें. तेल अच्छे से गरम हो जाने पर, आलू शॉट्स को धीरे-धीरे डालें.
  8. इन्हें सुनहरा और क्रिस्पी होने तक तलें. तलते समय ध्यान रखें कि आंच बहुत तेज न हो ताकि अंदर से कच्चे न रहें और बाहर से अच्छे से कुरकुरे बनें.
  9. जब आलू शॉट्स दोनों तरफ से अच्छे से सुनहरे और क्रिस्पी हो जाएं, तो उन्हें कड़ाही से निकालकर किचन टॉवल पर रखें ताकि तेल निकल जाए.
  10. आपकी स्वादिष्ट और क्रिस्पी आलू शॉट्स तैयार हैं. इन्हें हरी चटनी या सॉस के साथ गरमा-गरम परोसें और आनंद लें.

ये भी पढ़ें: Soya Chunks Cutlet Recipe: मिनटों में बनाएं क्रिस्पी और टेस्टी सोया कटलेट, आसान तरीका जानें

ये भी पढ़ें: Baby Corn Manchurian: घर पर बनाएं टेस्टी और क्रिस्पी मंचूरियन, आसान रेसिपी के साथ

ये भी पढ़ें: Crispy Corn Fry Recipe: झटपट बनाएं क्रिस्पी और मसालेदार कॉर्न, बच्चों और बड़ों की फेवरेट

विज्ञापन
Shubhra Laxmi

लेखक के बारे में

By Shubhra Laxmi

शुभ्रा लक्ष्मी लाइफस्टाइल और हेल्थ राइटर हैं। प्रभात खबर के साथ एक साल से जुड़ाव। हेल्थ, फैशन, फूड और न्यूमरोलॉजी में गहरी रुचि। इमोशनल डेप्थ और मोटिवेशनल इनसाइट्स के साथ लिखने का शौक।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola