सेलिब्रेशन या रिलैक्सेशन महीने में इससे ज्यादा शराब खतरनाक, WHO और लैंसेट की रिपोर्ट्स से जानें सही मात्रा
Pic Credit- Freepik
Alcohol Guidelines: आज के समय में शराब सेलिब्रेशन या रिलैक्सेशन का हिस्सा बन चुकी है, लेकिन सेहत के लिए इसकी कितनी मात्रा सुरक्षित है, यह जानना जरूरी है. WHO और लैंसेट जैसी रिपोर्ट्स के अनुसार शराब की कोई भी मात्रा पूरी तरह से सुरक्षित नहीं मानी जाती. फिर भी अगर आप पीते हैं तो जानें महीने में कितनी ड्रिंक्स सेहत पर बुरा असर नहीं डालती और कब यह खतरनाक हो सकती है.
Alcohol Guidelines: शराब आज के समय में लोगों की लाइफ स्टाइल का हिस्सा बन चुका है. कई लोग इसे सेलिब्रेशन का एक हिस्सा मानते हैं तो कई रिलैक्सेशन का एक तरीका. सब अलग अलग वजहों से इसे पीते हैं. लेकिन सवाल ये उठता है कि एक माह में कितनी बार शराब पीना सुरक्षित है. या फिर लोगों को महीने में कितनी बार कितनी मात्रा में शराब पीना सही है, ताकी हेल्थ पर बुरा असर न पड़े. हालांकि चिकित्सकों की मानें तो शराब की कोई मात्रा को हेल्थ की दृष्टिकोण से सही नहीं माना जाता है. लेकिन फिर भी आज हम विभिन्न वैश्विक शोध और स्वास्थ्य संगठनों की रिपोर्ट्स के आधार पर इस सवाल का जवाब देने की कोशिश करेंगे.
क्या कहा गया है वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन (WHO) की रिपोर्ट में
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की एक रिपोर्ट के मुताबिक शराब पीने की कोई भी मात्रा को पूरी तरह से सुरक्षित नहीं कहा गया है. क्योंकि यह कैंसर, लिवर की बीमारी, हाई बीपी और हार्ट डिजीज का सबसे प्रमुख कारण है. फिर भी, अगर कोई व्यक्ति शराब पीना ही चाहता है, तो उसे कम से कम मात्रा और एक निश्चित फ्रीक्वेंसी पर ही इसका सेवन करना चाहिए.
Also Read: पीरियड्स के समय महिलाएं अक्सर करती हैं ये 5 गलतियां, जान लें वरना परेशानी हो जाएगी दोगुनी
क्या कहा गया है यूरोपियन हार्ट जर्नल और लैंसेट की रिपोर्ट में
Monthly Alcohol Limit: यूरोपियन हार्ट जर्नल और लैंसेट जैसे प्रतिष्ठित जर्नल्स में छपी रिपोर्ट्स के अनुसार पुरुषों को हफ्ते में 2 से 3 ड्रिंक्स (लगभग 30-40 ml स्टैंडर्ड ड्रिंक प्रति बार) तक सीमित रहना चाहिए. महिलाओं के लिए तो यह मात्रा और भी कम गयी है. यानी हफ्ते में 1 से 2 ड्रिंक्स और महीने में 6 से 10 स्टैंडर्ड ड्रिंक्स से अधिक न लेना चाहिए, क्योंकि इससे बीपी, वजन और लिवर पर असर पड़ता है.
अत्यधिक शराब पीने के नुकसान
अत्यधिक शराब से लिवर सिरोसिस, फैटी लिवर, डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर, और कैंसर (विशेषकर मुंह, गले और ब्रेस्ट कैंसर) का खतरा बढ़ जाता है. इसका असर मानसिक स्वास्थ्य जैसे कि एंग्जायटी, डिप्रेशन और नींद की समस्याएं हो सकती हैं. हालांकि एक्सपर्ट की मानें तो सप्ताह में कम से कम दो दिन शराब से पूरी तरह दूरी रखना चाहिए. साथ ही एक ही बार में कई ड्रिंक लेने से बचना चाहिए. शराब के साथ खूब पानी पीना और हेल्दी स्नैक्स लेना जरूरी है ताकि लिवर और डिहाईड्रेशन की समस्या न हो.
Also Read: Kurti Designs: अनारकली से लेकर चिकनकारी तक, ये है टॉप 10 कुर्ती डिजाइन
Disclaimer: हमारी खबरें जनसामान्य के लिए हितकारी हैं. लेकिन दवा या किसी मेडिकल सलाह को डॉक्टर से परामर्श के बाद ही लें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










