कच्चे आम से बनाएं मीठी चटनी, पूनम प्रसाद ने बताया तरीका  

Updated:
विज्ञापन
Aam ki Meethi Chutney

आम की मीठी चटनी (AI generated Image)

Aam Ki Meethi Chutney: गर्मियों का मौसम आते ही कच्चे और पके आम की डिमांड बढ़ जाती हैं. ऐसे में अगर आप कच्चे आम से कुछ मजेदार बनाना चाहते हैं तो कंटेंट क्रिएटर पूनम प्रसाद के इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर कच्चे आम की मीठी चटनी ट्राई कर सकते हैं.

विज्ञापन

Aam Ki Meethi Chutney: आम का सीजन आते ही कच्चे आम से तरह-तरह की स्वादिष्ट डिशेज बनाई जाती हैं. खासकर कच्चे आम की तीखी और खट्टी-मीठी चटनी खाने का स्वाद कई गुना बढ़ा देती है. इसका चटपटा और लाजवाब स्वाद हर किसी को पसंद आता है. अगर आप भी घर पर कुछ आसान और झटपट बनने वाली रेसिपी ट्राई करना चाहते हैं, तो कच्चे आम की ये मीठी चटनी जरूर बनाएं. आइए बताते हैं आपको इस आर्टिकल की मदद से घर पर कच्चे आम की मीठी चटनी बनाने की रेसिपी. इसे आप गरमा गरम पराठे के साथ सर्व करके खा सकते हैं. 

आम की मीठी चटनी बनाने के लिए क्या चाहिए?

  • 2 कच्चे आम (छिले और कटे हुए)
  • 2 चम्मच तेल
  • 2 चुटकी कलौंजी
  • 2 चुटकी अजवाइन
  • 1 चौथाई चम्मच सौंफ
  • 2 सूखी लाल मिर्च
  • 2 तेजपत्ता
  • 3 चम्मच गुड़ 
  • 3 चम्मच चीनी (स्वादानुसार कम-ज्यादा करें)
  • आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • आधा चम्मच भुना जीरा पाउडर
  • 1 चौथाई चम्मच काला नमक
  • स्वादानुसार नमक
  • जरूरत अनुसार पानी

आम की मीठी चटनी बनाने का तरीका क्या है?

  • सबसे पहले एक कड़ाही में तेल गरम करें. फिर इसमें कलौंजी, अजवाइन, जीरा, सौंफ, सूखी लाल मिर्च और तेजपत्ता डालें. 
  • अब इसमें कटे हुए कच्चे आम डालकर 2 मिनट तक भूनें. फिर ढककर 2 मिनट और पकाएं. 
  • आम जब अच्छे से पक जाए तब आप इसके बाद इसमें गुड़, चीनी, लाल मिर्च पाउडर, भुना जीरा पाउडर, काला नमक, नमक और थोड़ा पानी डालकर अच्छे से मिला लें. आप चाहे तो इसमें गुड़ या सिर्फ चीनी का इस्तेमाल कर सकते हैं. 
  • सब कुछ अच्छे से मिलाएं, इसे ढककर 3–4 मिनट तक पकाएं. अब आपकी स्वादिष्ट खट्टी-मीठी आम की चटनी तैयार है. 

यह भी पढ़ें: चावल भिगोने की जरूरत नहीं, रेणुका सालुंके की रेसिपी से बनाएं रवा डोसा

यह भी पढ़ें: Suji Masala Puri: ट्रैवल में जाना हो या नाश्ते में कुछ स्पेशल सर्व करना हो, बनाएं सूजी मसाला पूरी, फॉलो करें आसान विधि 

विज्ञापन
प्रिया गुप्ता

लेखक के बारे में

By प्रिया गुप्ता

प्रिया गुप्ता पिछले एक साल से प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola