Aam ki Khatti Chutney: घर में ऐसे बनाएं आम की खट्टी चटनी, हर कोई चाटता रह जाएगा उंगलिया

Updated at : 01 Apr 2025 6:34 PM (IST)
विज्ञापन
Aam ki Khatti Chutney: घर में ऐसे बनाएं आम की खट्टी चटनी, हर कोई चाटता रह जाएगा उंगलिया

Aam ki Khatti Chutney : आम के मौसम में आप भी इस स्वादिष्ट और सेहतमंद आम की चटनी का मजा लें और गर्मियों को और भी खास बनाएं.

विज्ञापन

Aam ki Khatti Chutney: आम का सीजन आते ही हर कोई आम खाना शुरु कर देता है. आज हम आपको आम की खट्टी चटनी की रेसिपी बताने जा रहें हैं जिसे बनाने के बाद हर कोई उंगलिया चाटता रह जाएगा.आम की चटनी न सिर्फ स्वाद में लाजवाब होती है बल्कि सेहत के लिहाज से भी बहुत ही ज्यादा फायदेमंद है.

सामग्री

  • कच्चे आम – 2 मध्यम आकार के
  • पुदीना पत्तियां – 1/2 कप
  • धनिया पत्तियां – 1/2 कप
  • हरी मिर्च – 2-3 (स्वाद के अनुसार)
  • अदरक – 1 इंच टुकड़ा
  • काला नमक – 1/2 चम्मच
  • जीरा पाउडर – 1 चम्मच
  • पानी – आवश्यकतानुसार

विधि

  • आम को धोकर छील लें और छोटे टुकड़ों में काट लें.
  • पुदीना और धनिया पत्तियों को धोकर साफ कर लें.
  • अदरक को छीलकर छोटे टुकड़ों में काट लें.
  • हरी मिर्च को धो लें.
  • एक ब्लेंडर में कटे हुए आम, पुदीना पत्तियां, धनिया पत्तियां, हरी मिर्च, अदरक, काला नमक, जीरा पाउडर और चीनी या गुड़ डालें.
  • थोड़ा पानी डालकर सभी सामग्री को अच्छी तरह से पीस लें.
  • चटनी को अपनी पसंद के अनुसार गाढ़ा या पतला रखें.
  • चटनी को एक कटोरे में निकाल लें.
  • स्वाद के अनुसार नमक या चीनी डालें.

इन बाताें का रखें ध्यान

  • आप अपनी पसंद के अनुसार चटनी में सौंफ या हींग भी मिला सकते हैं.
  • चटनी को अधिक तीखा बनाने के लिए आप अधिक हरी मिर्च डाल सकते हैं.
  • आप चटनी को फ्रिज में 2-3 दिनों तक स्टोर कर सकते हैं.

Also Read : Pav Bhaji Recipe: घर पर बनाएं पाव भाजी और महसूस करें मुंबई के स्ट्रीट फूड का मजा

Also Read :Jaggery Tamarind Chutney Recipes: बिना खजूर के ऐसे बनायें गुड़-इमली की खट्टी-मीठी चटनी,जानें बनाने की सरल रेस्पी

Disclaimer: हमारी खबरें जनसामान्य के लिए हितकारी हैं. लेकिन दवा या किसी मेडिकल सलाह को डॉक्टर से परामर्श के बाद ही लें.

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola