फोर्ब्स 30 अंडर 30 एशिया सूची में शामिल हुई एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर

अपनी पहली ही फिल्म से सबके दिलों को जीतने वाली अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ‘फोर्ब्स 30 अंडर 30 एशिया‘ सूची में शामिल हो गई हैं. इस सूची में शामिल होकर श्रद्धा बेहद खुश हैं. श्रद्धा का कहना है कि उनके लिए एक प्रेरणा है, जो उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करेगा. अभिनेत्री ने अपने एक […]
अपनी पहली ही फिल्म से सबके दिलों को जीतने वाली अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ‘फोर्ब्स 30 अंडर 30 एशिया‘ सूची में शामिल हो गई हैं.
इस सूची में शामिल होकर श्रद्धा बेहद खुश हैं. श्रद्धा का कहना है कि उनके लिए एक प्रेरणा है, जो उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करेगा.
अभिनेत्री ने अपने एक बयान में कहा, "इस प्रतिष्ठित सूची में शामिल होकर इस स्थान तक पहुंचना आसान नहीं था. मैं इससे काफी खुश हूं और इस प्रेरणा से आगे बढ़ने के लिए अग्रसर हूं."
इस सूची में शामिल श्रद्धा बॉलीवुड का एकमात्र चेहरा हैं, जिसमें भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी विराट कोहली और विदेशी कलाकार लियाम हैम्सवर्थ भी शामिल हैं.
श्रद्धा दूसरी बार फोर्ब्स पत्रिका की सूची में शामिल हुई हैं. इससे पहले वह 2015 में 100 भारतीय हस्तियों की सूची में 57वें स्थान पर थीं.
श्रद्धा की आने वाली फिल्में ‘रॉक ऑन 2′ और ‘बागी‘ हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




