ePaper

5 Health Benefits Of Sprouted Moong: रोजाना एक प्लेट अंकुरित मूंग खाने के ये हैं 5 फायदे

Updated at : 30 Jan 2024 8:09 AM (IST)
विज्ञापन
5 Health Benefits Of Sprouted Moong:  रोजाना एक प्लेट अंकुरित मूंग खाने के ये हैं 5 फायदे

5 Health Benefits Of Sprouted Moong: अगर आप रोजाना सुबह में अंकुरित मूंग का सेवन करते हैं तो न सिर्फ आप सेहतमंद रहेंगे बल्कि आपका स्किन भी ग्लो करेगा. आइए जानते हैं अंकुरित मूंग को खाने से होने वाले फायदों के बारे में.

विज्ञापन
undefined

5 Health Benefits Of Sprouted Moong: अगर आप रोजाना सुबह में अंकुरित मूंग का सेवन करते हैं तो न सिर्फ आप सेहतमंद रहेंगे बल्कि आपका स्किन भी ग्लो करेगा. हम आपको इस आर्टिकल में बताएंगे अंकुरित मूंग को खाने से होने वाले फायदों के बारे में.

undefined
पाचन शक्ति

अगर आपका पाचन शक्ति सही से काम नहीं कर रहा है तो आज से ही अंकुरित मूंग खाना शुरू कर दें. क्योंकि इसमें सबसे अधिक फाइबर पाया जाता है जो पाचन के लिए बेस्ट होता है.

undefined
वजन कम करने में

आप अगर अपने बढ़ते हुए वजन से परेशान हो गए हैं तो रोज सुबह अंकुरित मूंग का सेवन करें. ऐसा करने से आपका वजन बहुत तेजी से घट जाएगा. क्योंकि अंकुरित मूंग में बेहद कम कैलोरी पाया जाता है. इसमें सिर्फ फाइबर की मात्रा अधिक होती है. जिसे खाने से आपको भूख भी बहुत कम लगेगी.

Also Read: वजन घटाने से लेकर डायबिटीज कंट्रोल, गुलाबी अमरूद खाने से मिलेंगे गजब के फायदे
undefined
हृदय के लिए

सुबह के समय रोजाना एक प्लेट अंकुरित मूंग आप खाते हैं तो आपका हृदय सही रहेगा. यह प्रोटीन और फाइबर का अच्छा स्रोत माना जाता है जो कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर के स्तर को कम करता है.

Also Read: ब्रोकली खाने के क्या फायदे हैं? जानें हरी गोभी का सेवन कैसे करें और इसमें कौन से विटामिन पाए जाते हैं
undefined
आंखों के लिए

अगर आपको अपनी आंखों की रोशनी को सही करना है तो रोजोना अंकुरित मूंग का सेवन करें. क्योंकि इसमें विटामिन ए पाया जाता है साथ ही ल्यूटिन और जेक्सैन्थिन का भी यह एक अच्छा स्रोत हैं. यह एंटीऑक्सिडेंट हैं, जो आंखों को स्वस्थ रखता है.

Also Read: PHOTOS: ये हैं स्ट्रॉबेरी खाने के 7 सबसे बड़े फायदे, यहां जानें
undefined
खून बढ़ाने में

अगर आपके शरीर में खून की कमी है, तो रोजाना अंकुरित मूंग का सेवन करना शुरू कर दीजिए. क्योंकि इसमें पाया जाने वाला आयरन लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण में मदद करता है. जिससे शरीर में खून तेजी से बनती है.

Also Read: PHOTOS: ये हैं रोजाना खाली पेट पपीता खाने के 5 फायदे
विज्ञापन
Shweta Pandey

लेखक के बारे में

By Shweta Pandey

Shweta Pandey is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola