घर में गूंजने वाली है नन्हीं परी की किलकारी? जुलाई में जन्मी बेटियों के लिए ये हैं 30 सबसे प्यारे और भाग्यशाली नाम
जुलाई में जन्म लेने वाली बेटियों के लिए नाम Ai image
July Born Baby Girl Names: अगर आपके घर जुलाई में नन्हीं परी आने वाली है और आप उसके लिए एक प्यारा, अलग और मतलब से भरपूर नाम ढूंढ रहे हैं, तो यह लिस्ट आपके लिए है. यहां ऐसे खूबसूरत नामों के ऑप्शंस मिलेंगे जो सुनने में अच्छे हैं और आपकी बेटी को एक खास पहचान देने में मदद कर सकते हैं.
July Born Baby Girl Names: घर पर जैसे ही बेटी का जन्म होता है, पूरे परिवार में खुशियों की लहर दौड़ जाती है और माहौल किसी त्योहार जैसा लगने लगता है. परिवार के सभी सदस्य इस नन्हीं सी जान की देखभाल में जुट जाते हैं. बेटी के आते ही माता-पिता और परिवार पर कई जिम्मेदारियां बढ़ जाती हैं, जिनमें से एक सबसे मुख्य जिम्मेदारी होती है, इस नन्हीं परी के लिए एक प्यारे नाम का चुनाव करना. अगर आपके घर भी जुलाई के महीने में एक नन्हीं परी का आगमन होने वाला है और आप उसके नाम को लेकर एक्साइटेड हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए एक बेहतरीन गाइड है. जुलाई का महीना सावन की रिमझिम फुहारों, हरियाली और खुशियों का महीना होता है. इसी बात को ध्यान में रखते हुए, हम आपके लिए 30 बेहद भाग्यशाली और सुंदर नामों की एक यूनिक लिस्ट लेकर आए हैं. ये सभी नाम न सिर्फ सुनने में मॉडर्न हैं, बल्कि इनका खूबसूरत अर्थ भी आपकी बेटी के जीवन को पॉजिटिविटी से भर देगा. तो चलिए, इस लिस्ट पर एक नजर डालते हैं.

जुलाई में जन्म लेने वाली बेटी के लिए सावन और नेचर से प्रेरित नाम
- मेघा: इस नाम का सीधा संबंध बादलों और बारिश से है. जुलाई के सुहाने मौसम को दर्शाने वाला यह एक एवरग्रीन नाम है.
- वृष्टि: वृष्टि नाम का अर्थ होता है बारिश की बूंदें. यह नाम आपकी बेटी के जीवन में खुशियों की बौछार लेकर आएगा.
- अंबुजा: इस नाम का अर्थ होता है पानी में जन्म लेने वाली यानी कि कमल का फूल. इस नाम को मां लक्ष्मी का भी प्रतीक माना जाता है.
- निशा: यह नाम जुलाई की ठंडी और शांत रातों को दर्शाता है और इसका अर्थ रात होता है.
- इरा: यह मां सरस्वती का ही एक दूसरा नाम है, जिसका संबंध पृथ्वी और ज्ञान से भी है.
- प्रकृति: इस नाम का अर्थ होता है कुदरत या स्वभाव. जुलाई की हरियाली को डेडिकेटेड यह एक बेहद ही सुंदर नाम है.
ये भी पढ़ें: अपनी नन्हीं राजकुमारी के लिए चुनें एक बेहद खूबसूरत रॉयल नाम, अर्थ जानकर चेहरे पर आ जाएगी मुस्कान
बेटी के लिए कुछ बेहद ही यूनिक और मॉडर्न नाम
- आद्या: इस नाम का अर्थ होता है पहली या आदि शक्ति. मां दुर्गा के इस नाम को सभी लोग बहुत ज्यादा पसंद करते हैं.
- जिया: इस नाम का अर्थ होता है दिल का टुकड़ा या स्वीटहार्ट. यह नाम बहुत ही प्यारा और बोलने में बेहद आसान है.
- मायरा: इस मॉडर्न नाम का अर्थ होता है प्रिय या प्यारी सी लड़की.
- अन्वी: देवी लक्ष्मी के एक रूप को इस नाम से जाना जाता है. इस नाम का अर्थ जंगल की देवी या प्रकृति भी होता है.
- कायरा: इस नाम का अर्थ होता है शांतिप्रिय और यूनिक. यह नाम आजकल बहुत ही ज्यादा ट्रेंड में है.
- पीहू: इस नाम का अर्थ होता है चिड़िया की चहचहाहट या कोयल की आवाज.
बेटी के लिए सौभाग्य और समृद्धि को दर्शाने वाले शुभ नाम
- मानवी: इस नाम का अर्थ होता है मानवीय गुणों से भरपूर, एक सुंदर और संस्कारी लड़की.
- तन्वी: इस नाम का अर्थ होता है बेहद खूबसूरत, नाजुक और देवी दुर्गा का ही एक रूप.
- श्रीजा: इस नाम का अर्थ होता है मां लक्ष्मी से उत्पन्न, जो अपने साथ धन और समृद्धि लेकर आती है.
- काव्या: इस नाम का अर्थ होता है कविता या कलात्मक. यह नाम आपकी बेटी के क्रिएटिव स्वभाव को दर्शाता है.
- दीया: इस नाम का अर्थ होता है रोशनी या दीपक. यह एक ऐसा नाम है जो पूरे परिवार में रोशनी बिखेर देता है.
- रिद्धि: सफलता, समृद्धि और भगवान गणेश की पत्नी का नाम.
ये भी पढ़ें: बेटे के लिए चुनें राजाओं जैसी शान वाले ये दमदार नाम, हर कोई करेगा तारीफ और भीड़ में अलग बनेगी पहचान
बेटी के लिए धार्मिक और पौराणिक महत्व वाले नाम
- शारदा: यह विद्या की देवी मां सरस्वती का ही एक अत्यंत पूजनीय नाम है.
- गौरी: यह मां पार्वती का नाम है जिसे पवित्रता और शक्ति का प्रतीक माना जाता है.
- सिया: यह माता सीता का ही एक अत्यंत प्रिय और शांत नाम है.
- वेदिका: यह नाम वेदों से जुड़ी हुई है और यह ज्ञान को दर्शाता है.
- राधिका: इस नाम का अर्थ है भगवान कृष्ण की प्रिय राधा रानी.
- अवनी: इस नाम का अर्थ होता है धरती माता. यह धैर्य और सहनशीलता का प्रतीक भी है.
अक्षरों के हिसाब से कुछ और खूबसूरत ऑप्शंस
- दिव्या: इस नाम का अर्थ होता है अलौकिक, चमकीली या दैवीय शक्ति से भरपूर.
- अपेक्षा: इस नाम का अर्थ होता है उम्मीद या चाहत. माता-पिता की उम्मीदों को पूरा करने वाली.
- ईशानी: यह भगवान शिव की पत्नी, यानी मां दुर्गा का ही एक शक्तिशाली नाम है.
- कृतिका: यह एक नक्षत्र का नाम है जिसका अर्थ होता है हमेशा चमकते रहने वाला.
- नव्या: इस नाम का अर्थ होता है नया, मॉडर्न और तारीफ के काबिल.
- साधना: इस नाम का अर्थ होता है आराधना या सच्ची लगन.
ये भी पढ़ें: अपने बेटे के लिए ढूंढ़ रहे हैं भीड़ से बिल्कुल अलग नाम? ये 23 दुर्लभ ऑप्शंस बना सकते हैं उसकी खास पहचान
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By सौरभ पोद्दार
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए









