Jharkhand News: लातेहार में हुए टाना भगतों के हंगामे पर झारखंड हाईकोर्ट गंभीर, 30 लोग गिरफ्तार

Published by : Sameer Oraon Updated At : 12 Oct 2022 11:31 AM

विज्ञापन

लातेहार कोर्ट में हुए टाटा भगतों के आंदोलन को हाईकोर्ट ने गंभीरता से लेते हुए कहा है कि ये पुलिस इंटीलिजेंस की विफलता है. इस मामले पर मुख्य सचिव व डीजीपी को तलब किया. कोर्ट के निर्देश के बाद मुख्य सचिव व डीजीपी सशरीर उपस्थित हुए.

विज्ञापन

रांची : लातेहार सिविल कोर्ट में 10 अक्तूबर को टाना भगतों के प्रदर्शन और फिर लाठी चार्ज की घटना को झारखंड हाइकोर्ट ने गंभीरता से लिया है. चीफ जस्टिस डॉ रविरंजन व जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद की खंडपीठ ने मीडिया रिपोर्ट के आधार पर मामले में स्वत: संज्ञान लेते हुए घटना पर नाराजगी जतायी. खंडपीठ ने मौखिक रूप से कहा : ऐसा प्रतीत होता है कि लातेहार सिविल कोर्ट परिसर में इतनी बड़ी घटना का होना पुलिस इंटेलिजेंस की विफलता है.

खंडपीठ ने मुख्य सचिव व डीजीपी को तलब किया. कोर्ट के निर्देश के बाद मुख्य सचिव व डीजीपी सशरीर उपस्थित हुए. खंडपीठ ने मुख्य सचिव व डीजीपी से पूछा कि अदालत परिसर में इतनी संख्या में प्रदर्शनकारी कैसे पहुंच गये. पुलिस का इंटेलिजेंस विफल रहा. अदालत की सुरक्षा व्यवस्था दुरूस्त करने का निर्देश देते हुए कहा कि भविष्य में इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति नहीं होनी चाहिए. साथ ही खंडपीठ ने मामले में विस्तृत रिपोर्ट दायर करने का निर्देश दिया. मामले की अगली सुनवाई के लिए खंडपीठ ने 20 अक्तूबर की तिथि निर्धारित की.

क्या है मामला

सोमवार को टाटा भगतों का समूह लातेहार कोर्ट का घेराव करने गया था. जहां पुलिस से झड़प हो गयी. टाना भगत व्यवहार न्यायालय के मुख्य द्वार को जबरन खोल कर परिसर में प्रवेश कर गये थे और न्यायालय की छत पर चढ़कर प्रदर्शन करने लगे थे. जब उन्हें अधिकारियों ने समझाने की कोशिश की, तो वह और उग्र हो गये और पुलिस पर ही पत्थरबाजी करने लगे थे. इसमें थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता के साथ आठ पुलिसकर्मी घायल हो गये थे.

इसके बाद पुलिस ने उन्हें तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े और पानी की बौछार की. इस क्रम में आंदोलनकारियों ने व्यवहार न्यायालय के बाहर खड़ी पीसीआर वैन के साथ-साथ कोर्ट परिसर में खड़े कोर्ट मैनेजर राजीव रंजन के आर्टिगा वाहन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया. अंत में एसपी अंजनी अंजन ने स्वयं मोर्चा संभाला और आक्रोशित टाना भगतों को खदेड़ा. इसके बाद आंदोलनकारी शहर के विभिन्न गली-मोहल्लों से होते हुए भाग खड़े हुए.

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola