ePaper

चंदवा CHC की महिला डॉक्टर अपहरण मामले का पुलिस ने किया खुलासा, रांची के धुर्वा से आरोपी गिरफ्तार

Updated at : 30 Jan 2022 7:02 PM (IST)
विज्ञापन
चंदवा CHC की महिला डॉक्टर अपहरण मामले का पुलिस ने किया खुलासा, रांची के धुर्वा से आरोपी गिरफ्तार

jharkhand news: लातेहार पुलिस ने चंदवा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की महिला चिकित्सक डॉ नीलिमा कुमारी अपहरण मामले का खुलासा किया है. इस मामले में रांची के धुर्वा से एक आरोपी की गिरफ्तारी हुई है.

विज्ञापन

Jharkhand news: लातेहार जिला पुलिस ने चंदवा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की महिला चिकित्सक डॉ नीलिमा कुमारी अपहरण कांड का उद्भेदन कर दिया है. पुलिस ने इस कांड में आरोपी भागीरथी सेठी उर्फ स्मिथ सेठी (बारीपदा, ओड़िशा) को गिरफ्तार किया है. आरोपी को रांची के धुर्वा क्षेत्र से तकनीकि सेल की मदद से छापामारी कर गिरफ्तार किया गया है. पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन ने पत्रकारों को इस बात की जानकारी दी.

क्या है मामला

घटना के संबंध में एसपी श्री अंजन ने बताया कि गत 12 जनवरी, 2022 को आरोपी खुद को विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) का चिकित्सक बताकर महिला चिकित्सक डाॅ नीलिमा कुमारी के क्वार्टर में प्रवेश किया था. इसके बाद वह अपने आपको एसीबी का अधिकारी बताकर उसे डराने-धमकाने लगा. इसके बाद वह चिकित्सक को अपने कार में बैठा कर चंदवा से रांची तथा रांची से रामगढ़ होते हुए चंदवा वापस लाया. इसके बाद वह चिकित्सक को लेकर भारतीय स्टेट बैंक के चंदवा शाखा पहुंचा और चिकित्सक से ढाई लाख रुपये की निकासी करवायी और पैसे अपने पास रख लिये.

इससे पहले भी कई चिकित्सकों से कर चुका है ठगी

एसपी ने बताया कि आरोपी इससे पहले भी कई चिकित्सकों से ठगी करने के आरोप में गिरफ्तार होकर जेल जा चुका है. आरोपी के पास से पुलिस ने घटना में शामिल कार, एसीबी का फर्जी आइडी कार्ड, मोबाइल, आधार कार्ड व 15 हजार रुपये नगद बरामद किया है.

Also Read: पेड़ काटने के विरोध में नाराज ग्रामीण पहुंचे खूंटी थाना, कहा- किसी भी सूरत में नहीं काटने देंगे पेड़
एसआईटी टीम हुई थी गठित

इस अपहरण कांड के बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक एसआइटी का गठन किया गया था. इस टीम में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संतोष कुमार मिश्रा, चंदवा थाना प्रभारी आशुतोष कुमार, पुअनि मुकेश चौधरी, विकास शर्मा, दिव्य प्रकाश, नारायण यादव, सुनील टूटी तथा सअनि अरविंद कुमार शामिल थे.

Posted By: Samir Ranjan.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola