ePaper

Jharkhand Naxal News: लातेहार में पुलिस-नक्सली मुठभेड़, झारखंड जगुआर के सहायक कमांडेंट शहीद, एक नक्सली हुआ ढेर

Updated at : 28 Sep 2021 7:11 PM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand Naxal News: लातेहार में पुलिस-नक्सली मुठभेड़, झारखंड जगुआर के सहायक कमांडेंट शहीद, एक नक्सली हुआ ढेर

लातेहार के जगड़ा पहाड़ क्षेत्र में पुलिस-नक्सली मुठभेड़ हुई. इस मुठभेड़ में जहां झारखंड जगुआर के सहायक कमांडेंट राजेश कुमार शहीद हो गये, वहीं नक्सली संगठन JJMP का एक नक्सली भी ढेर हो गया. सर्च ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों ने पुलिस पर गोलियां चलाना शुरू किया था.

विज्ञापन

Jharkhand Naxal News (लातेहार) : उग्रवादी संगठन JJMP और झारखंड जगुआर के बीच मंगलवार के दोपहर करीब 3 बजे मुठभेड़ हुई. इस मुठभेड़ में झारखंड जगुआर के सहायक कमाडेंट राजेश कुमार शहीद हो गये, वहीं, एक नक्सली की मौत हो गयी. सहायक कमांडेंट श्री कुमार के दाहिने सीने एवं जांघ में गोली लगी थी. उन्हें घायल अवस्था में लातेहार से हेलीकाप्टर से रांची भेजा गया था, लेकिन मेडिका हॉस्पिटल में इलाज के दौरान वो शहीद हो गये. घटना सदर थाना क्षेत्र के नारायणपुर-सलैया गांव के जगड़ा पहाड़ की है.

जानकारी के अनुसार, झारखंड जगुआर की टीम स्थानीय पुलिस के सहयोग से उग्रवादियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन में निकली थी. पुलिस की टीम नावागढ़ गांव होते हुए जगड़ा पहाड़ की ओर जा रही थी. इसी दौरान पहाड़ पर पहले से जमे JJMP के उग्रदवादियों ने सुरक्षा बलों को देखते ही गोली चलाना शुरू कर दिया. सुरक्षा बलों के जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए मोर्चा संभाल लिया.

दोनों ओर से लगभग आधे घंटे तक रूक-रूक गोलीबारी होती रही. इस गोलीबारी में जगुआर के सहायक कमाडेंट श्री कुमार उग्रवादियों के गोली के शिकार हो गये. आनन-फानन में मुठभेड़ स्थल से ही सुरक्षा बलों ने इसकी सूचना वरीय पुलिस पदाधिकारियों को दी. सूचना मिलने पर SDPO संतोष कुमार मिश्रा अतिरिक्त पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचे और घायल श्री कुमार को लेकर राजहार स्थित हेलीपैड स्थल पहुंचे.

Also Read: Jharkhand News : ड्रीम 11 में लातेहार के चाउमीन विक्रेता गोपाल प्रसाद ने जीते 57 लाख रुपये, जानें कैसे

लातेहार एसपी अंजनी अंजन ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि JJMP एवं झारखंड जगुआर के बीच हुई मुठभेड़ में जगुआर की सहायक कमाडेंट राजेश कुमार घायल हो गये हैं. उन्हें हेलीकाप्टर से रांची भेजा गया है. उन्होंने बताया कि पुलिस का सर्च आॅपरेशन जारी है. पुलिस ने भारी मात्रा में नक्सलियों का हथियार बरामद किया है. उन्होंने कहा कि इस मुठभेड़ में JJMP का एक उग्रवादी भी मारा गया है.

Posted By : Samir Ranjan.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola