नक्सलियों के खिलाफ लातेहार पुलिस को मिली बड़ी सफलता, एक लाख के इनामी नक्सली समेत टीपीसी के सात उग्रवादी हथियार के साथ गिरफ्तार

Jharkhand Naxal News, लातेहार न्यूज (चंद्रप्रकाश सिंह) : झारखंड की लातेहार पुलिस को नक्सलियों के खिलाफ आज रविवार को बड़ी सफलता हाथ लगी है. नक्सलियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में लातेहार पुलिस ने टीपीसी के सात उग्रवादियों को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया. इनमें नक्सली रमेश गंझू एक लाख का इनामी है.

झारखंड में नक्सलियों की कमर तोड़ने के लिए पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है. एंटी नक्सल ऑपरेशन का ही नतीजा है कि पुलिस को लगातार सफलता मिल रही है. अब तक कई नक्सली पुलिस के हत्थ चढ़ चुके हैं. डर से कई नक्सलियों ने पुलिस के समक्ष सरेंडर भी कर दिया है. आज रविवार को लातेहार पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. टीपीसी के सात उग्रवादियों को पुलिस ने हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया है.
लातेहार पुलिस के लिए आज का दिन बेहद खास रहा. नक्सलियों के खिलाफ आज बड़ी सफलता हाथ लगी है. लातेहार पुलिस ने टीपीसी के सात नक्सलियों को अरेस्ट कर लिया है. इनके पास से पुलिस ने हथियार भी बरामद किये हैं. आपको बता दें कि इसमें एक उग्रवादी रमेश गंझू एक लाख का इनामी है. जिसकी पुलिस को काफी दिनों से तलाश थी.
Also Read: चक्रवाती तूफान Yaas की बारिश ने झारखंड के साहिबगंज में ढाया कहर, बंगाल से टूटा संपर्क
Posted By : Guru Swarup Mishra
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए