झारखंड के लातेहार में झान कैथोलिक युवा सम्मेलन, आयेंगे पोप के दूत Leopoldo Girelli

Jharkhand Andaman Catholic Youth Conference: झान युवा सम्मेलन की शुरुआत पवित्र मिस्सा से हुई. बिशप थिओडोर मसकरेंहस ने कहा कि जैसे फादर कंस्टेंट लिवंस ने पूरे झारखंड में विश्वास की ज्योति जलायी है, उनके आदर्श वाक्य ‘आग जलती रहे’ को युवा अपने जीवन में आदर्श बनाकर जलाये रखें.
Jharkhand Andaman Catholic Youth Conference: झारखंड के लातेहार में झान (झारखंड और अंडमान) कैथोलिक युवा सम्मेलन 2022 का आयोजन किया गया है. चार दिवसीय आयोजन में लियोपोलदो जेरिल्ली भी शामिल होंगे. जेरिल्ली भारत और नेपाल में वेटिकन के राजदूत हैं और पोप फ्रांसिस के प्रतिनिधि हैं. वह शाम 7:50 बजे रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर पहुचेंगे. बुधवार सुबह वह महुआडांड़ के लिए प्रस्थान करेंगे. डाल्टनगंज कैथोलिक धर्मप्रांत के संत जोसेफ चर्च परिसर महुआडांड़ में सुबह 9 बजे युवाओं को संबोधित करेंगे.
डाल्टनगंज कैथोलिक धर्मप्रांत के संत जोसेफ चर्च परिसर महुआडांड़ (जिला लातेहार) में 2 अक्टूबर से शुरू हुआ यह सम्मेलन 5 अक्टूबर 2022 तक चलेगा. इसकी अध्यक्षता डाल्टनगंज कैथोलिक धर्मप्रांत के बिशप थिओडोर मसकरेंहस कर रहे हैं. रांची महाधर्मप्रांत के सहायक धर्माध्यक्ष हैं. सम्मेलन का आयोजन व्यापक है, जिसमें झारखंड और अंडमान के लगभग 4,500 युवा भाग ले रहे हैं.
Also Read: पत्थलगड़ी का बोर्ड हटाने से गुस्साए लोगों ने लातेहार के कई सरकारी ऑफिस में लगाया ताला, जानें पूरा मामला
संत जोसेफ पल्ली, छेछाड़ी भिखारियेट के अंतर्गत आता है, जिसमे 9 पल्लियां हैं. इस संपूर्ण क्षेत्र में ख्रीस्तीय विश्वास का प्रचार फादर कोंस्टंट लिवंस द्वारा किया गया. उन्होंने कहा, ‘आग जलती रहे’. इसलिए इस झान युवा सम्मेलन का विषय भी ‘आग जलती रहे’ है.
झान युवा सम्मेलन की शुरुआत पवित्र मिस्सा से हुई. इसकी अगुवाई बिशप थिओडोर मसकरेंहस ने की. उन्होंने अपने उपदेश में कहा कि जैसे फादर कंस्टेंट लिवंस ने पूरे झारखंड में विश्वास की ज्योति जलायी है, उनके आदर्श वाक्य ‘आग जलती रहे’ को युवाओं को अपने जीवन में आदर्श बनाकर उसी विश्वास को जलाये रखने की जरूरत है.
मांडर की युवा विधायक शिल्पा तिर्की ने अपने संदेश में कहा कि अपने जीवन के प्रति गंभीरता से प्रत्येक युवा को सोचने की आवश्यकता है. समाज के लिए भी अपनी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि अधिक से अधिक युवाओं को राजनीति में आने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि राजनीति ही समाज में सुधार लाने का सबसे बड़ा हथियार है. उन्होंने आरक्षण और आदिवासियों की कम होती संख्या पर भी चिंता व्यक्त की.
कैप्टन जैसान थॉमस ने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि प्रत्येक युवा में कुछ कर गुजरने की क्षमता है. इसलिए अपने आप पर गौरव करें. कोई किसी से कम नहीं है. भारी बारिश के बीच युवक-युवतियां जोश से झान युवा सम्मेलन में भाग ले रहे हैं. इसके लिए आयोजकों ने युवाओं के उत्साह की सराहना की.
सम्मेलन में जितने भी रिसोर्स पर्संस आ रहे हैं, ख्रीस्तीय विश्वास पर अपना संदेश देंगे. विशेष भाग 4 अक्टूबर को है. इस दिन सभी झान क्षेत्रीय धर्माध्यक्ष संदेश देंगे. 5 अक्टूबर को लियोपोलदो जेरिल्ली (Leopoldo Gerilli) भारत और नेपाल के राजदूत, पोप के प्रतिनिधि सम्मेलन में शामिल होंगे. वह युवाओं के लिए पवित्र मिस्सा बलिदान अर्पित करेंगे और उनके संदेश के साथ सम्मेलन का समापन होगा. झान युवा सम्मेलन में 200 कैथोलिक पुरोहित व 200 स्वयंसेवक सम्मिलित होंगे.
रिपोर्ट- वसीम अख्तर, महुआडांड़, लातेहार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




