ePaper

झारखंड: कोडरमा में दहेज के लिए विवाहिता की गला दबाकर हत्या, पति व सास को पुलिस ने किया अरेस्ट

Updated at : 22 Oct 2023 6:25 PM (IST)
विज्ञापन
झारखंड: कोडरमा में दहेज के लिए विवाहिता की गला दबाकर हत्या, पति व सास को पुलिस ने किया अरेस्ट

कोडरमा जिले के चंदवारा में दहेज के लिए विवाहिता रोजी परवीन की हत्या का मामला सामने‍ आया है. इस मामले में मृतका के पिता ने चंदवारा थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. पुलिस ने एक्शन लेने हुए मृतका के पति व सास को गिरफ्तार कर लिया है.

विज्ञापन

कोडरमा, विकास: झारखंड के कोडरमा जिले के चंदवारा (रसूल मोहल्ला, उरवा मोड़) में दहेज के लिए विवाहिता रोजी परवीन की हत्या का मामला सामने‍ आया है. इस मामले में मृतका के पिता ने चंदवारा थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. पुलिस ने एक्शन लेने हुए मृतका के पति व सास को गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी के अनुसार मृतका के पति का नाम मो आजाद (22 वर्ष) पिता मो नसीम है, जबकि मृतका की सास (45 वर्ष) का नाम जरीना खातून बताया जा रहा है. रोजी के पिता ने आरोप लगाया है कि दहेज के लिए उनकी बेटी की हत्या गला दबाकर कर दी गयी है. मृतका के पिता ने दर्ज प्राथमिकी में कहा है कि दहेज को लेकर बेटी को बार-बार प्रताड़ित करने और उनके द्वारा दहेज की रकम नहीं दे पाने के कारण रोजी को उसका पति हमेशा मारता-पीटता था. गला दबाकर जान ले लेने की धमकी देता था. इस मामले को लेकर रिश्तेदारों के साथ लड़के पक्ष से पंचायत भी हुई थी और उसे समझाया गया था. इसके बाद लड़की के ससुरालवालों ने अब लड़ाई-झगड़ा नहीं करने का वचन दिया था. दहेज के पैसे नहीं मांगने की बात कही थी, लेकिन एक-डेढ़ महीने नहीं गुजरे कि फिर से पौने दो लाख रुपये देने की धमकी दी गयी, नहीं देने पर रोजी की जान ले लेने की चेतावनी दी गयी.

शादी के कुछ ही दिनों बाद दहेज के लिए शुरू हो गया प्रताड़ना का दौर

सदीक खान (51 वर्ष) ने कोडरमा जिले के चंदवारा थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है कि उनकी बेटी रोजी परवीन (19 वर्ष) का निकाह 23 जून 2022 को कोडरमा के चंदवारा थाना क्षेत्र के रसूल मोहल्ले के उरवा मोड़ निवासी मो आजाद (पिता नसीम) के साथ मुस्लिम रीति-रिवाज से हुआ था. इस दौरान दहेज के रूप में एक लाख 20 हजार रुपये कैश, अपाची गाड़ी व अन्य सामान भी दिए थे. शादी के कुछ दिनों के बाद दहेज को लेकर उनकी बेटी को उनका दामाद मो आजाद प्रताड़ित करने लगा. बार-बार मारपीट कर तीन लाख रुपये दहेज की मांग करता था. मृतका से वह बार-बार बोलता था कि अपने पिता से दहेज के तीन लाख रुपये लेकर आओ. उसे उसके हिसाब से दहेज के पैसे नहीं मिले हैं.

Also Read: गोवा नेशनल गेम्स में भाग लेने के लिए झारखंड की मॉडर्न पेंटाथलॉन टीम हुई रवाना, अधिकारियों ने दीं शुभकामनाएं

हत्या कर आत्महत्या का रूप देने का षडयंत्र

मृतका के पिता ने दर्ज प्राथमिकी में कहा है कि दहेज को लेकर बेटी को बार-बार प्रताड़ित करने और उनके द्वारा दहेज की रकम नहीं दे पाने के कारण रोजी को उसका पति हमेशा मारता-पीटता था. गला दबाकर जान ले लेने की धमकी देता था. इस मामले को लेकर रिश्तेदारों के साथ लड़के पक्ष से पंचायत भी हुई थी और उसे समझाया गया था. इसके बाद लड़की के ससुरालवालों ने अब लड़ाई-झगड़ा नहीं करने का वचन दिया था. दहेज के पैसे नहीं मांगने की बात कही थी. एक-डेढ़ महीने नहीं गुजरे कि फिर से पौने दो लाख रुपये देने की धमकी दी गयी, नहीं देने पर रोजी की जान ले लेने की चेतावनी दी गयी. इसी बीच उनके बड़े दामाद ने उन्हें पूरे मामले की जानकारी दी. ससुरालवालों ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी और आत्महत्या का रूप देने के लिए फंदे से लटका दिया.

Also Read: PHOTOS: रांची के दुर्गा पूजा पंडालों में देखिए मां का दिव्य रूप, श्रद्धालुओं का उमड़ रहा सैलाब

विज्ञापन
Guru Swarup Mishra

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola