ePaper

दोपहर में सउदी अरब से लौटे किशनगंज के युवक की रात में पूर्णिया में हत्या, पत्नी पर शक

Updated at : 02 Mar 2026 7:18 PM (IST)
विज्ञापन
दोपहर में सउदी अरब से लौटे किशनगंज के युवक की रात में पूर्णिया में हत्या, पत्नी पर शक

दोपहर में सउदी अरब से लौटे किशनगंज के युवक की रात में हत्या कर दिये जाने का मामला सामने आया है. रौटा थानाक्षेत्र अंतर्गत मलहारा मदरसा से पश्चिम पुराने कल्वर्ट के नजदीक उसकी लाश मिली.

विज्ञापन

पूर्णिया के रौटा थानाक्षेत्र के मलहारा मदरसा से पश्चिम पुराने कल्वर्ट के नजदीक मिली लाश इफ्तारी के वक्त पत्नी का कॉल आने पर किशनगंज से पूर्णिया स्थित ससुराल जाने के क्रम में हुई वारदात मृतक के पिता के बयान पर मृतक की पत्नी के विरुद्ध मामला दर्ज बैसा (पूर्णिया). दोपहर में सउदी अरब से लौटे किशनगंज के युवक की रात में हत्या कर दिये जाने का मामला सामने आया है. रौटा थानाक्षेत्र अंतर्गत मलहारा मदरसा से पश्चिम पुराने कल्वर्ट के नजदीक उसकी लाश मिली. मृतक एहसान रजा (34) किशनगंज जिला के कोचाधामन थानाक्षेत्र अंतर्गत भागपुनास गांव निवासी था. इस संबंध में मृत युवक के पिता साबीर आलम ने हत्या कराने का आरोप मृतक की पत्नी पर लगाते हुए रौटा थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. इस संबंध में रौटा थानाध्यक्ष कुमार कुणाल सौरव ने बताया कि आवेदन के आधार पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है. जल्द ही मामले का सफल उद्भेदन कर लिया जायेगा. इधर, मृतक के पिता ने रौटा थाना में दिये आवेदन में बताया कि मेरा पुत्र एहसान रजा रविवार को डेढ़ बजे दिन में सउदी अरब से वापस अपने घर भागपुनास आया. संध्या 06 बजे इफ्तारी के क्रम में बेटे की पत्नी शमरीन ताज, पिता समसाद आलम, साकिन दोहमोहनी, थाना रौटा जिला पूर्णिया ने फोन कर अपने पति को अपने मायके दोहमुनी बुलाया. इसके बाद मेरा पुत्र इफ्तारी करते-करते उठकर जाने लगा. हमें यह कहा कि मैं अपने ससुराल जा रहा हूं. मेरी पत्नी कॉल कर रही है. इसके बाद करीब 8 बजे रात्रि पुनः मेरी बहू समरीन ताज का फोन मेरी छोटी बहू को आया. मेरी छोटी बहू को मृतक की पत्नी समरीन ताज ने फोन पर कहा कि उसका पति ससुराल नहीं पहुंचा है. इस पर मैं काफी परेशान हो गया और अपने पुत्र के मोबाइल पर काफी कॉल किया, लेकिन किसी ने फोन रिसीव नहीं किया. खोजबीन के क्रम में रात्रि समय करीब 12 बजे रौटा थानाक्षेत्र अंतर्गत मलहारा मदरसा से पश्चिम पुराने कलवर्ट पुलिया के पास मेरे पुत्र का शव बरामद हुआ. मैं अपने पुत्र के शव के नजदीक जाकर देखा तो पाया कि सर पर गंभीर जख्म है और काफी खून बह रहा है. मेरे पुत्र का अपनी पत्नी से वैवाहिक संबंध ठीक नहीं था. मुझे आशंका है कि मेरी बहू समरीन ताज ने साजिश के तहत मेरे पुत्र की हत्या करायी है. वहीं घटना की सूचना रौटा पुलिस को मिलते ही थानाध्यक्ष कुमार कुणाल सौरव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में ले लिया तथा पोस्टमार्टम कराने हेतु जीएमसीएच भेज दिया. एफएसएल की टीम ने भी घटनास्थल की जांच की.

विज्ञापन
Abhishek Bhaskar

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Abhishek Bhaskar is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन