हाई व लो रिस्क जोन में बंटेगा खूंटी का टूरिस्ट प्लेस, दुर्घटना रहित पर्यटन स्थल बनाने पर रहेगा जोर

Updated:
विज्ञापन

Jharkhand news, Khunti news : खूंटी जिले में पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सभी पर्यटन स्थलों को विकसित करने पर जोर दिया जा रहा है. इस संबंध में जिले के अधिकारियों के साथ डीसी शशि रंजन ने बैठक की. बैठक के बाद पत्रकारों से बात करते हुए डीसी ने कहा कि जिले के पर्यटन स्थल को विकसित करते हुए सेफ जोन बनाने पर जोर दिया गया है. इसके लिए सर्वे करायी जायेगी, ताकि हाई और लो रिस्क जोन वाले पर्यटन स्थल को चिह्नित किया जा सके, ताकि बिना दुर्घटना के लोग पर्यटन स्थल की खूबसूरती का आनंद उठा सके.

विज्ञापन

Jharkhand news, Khunti news : खूंटी : खूंटी जिले में पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सभी पर्यटन स्थलों को विकसित करने पर जोर दिया जा रहा है. इस संबंध में जिले के अधिकारियों के साथ डीसी शशि रंजन ने बैठक की. बैठक के बाद पत्रकारों से बात करते हुए डीसी ने कहा कि जिले के पर्यटन स्थल को विकसित करते हुए सेफ जोन बनाने पर जोर दिया गया है. इसके लिए सर्वे करायी जायेगी, ताकि हाई और लो रिस्क जोन वाले पर्यटन स्थल को चिह्नित किया जा सके, ताकि बिना दुर्घटना के लोग पर्यटन स्थल की खूबसूरती का आनंद उठा सके.

आपके शहर में

विज्ञापन

इस संबंध में डीसी शशि रंजन ने कहा कि जिले के लतरातू को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जायेगा. यहां वाटर स्पोर्ट्स के लिए कुछ उपकरण खरीदने को कहा गया है. इस स्थल को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने पर यहां पर्यटकों की संख्या में भी इजाफा होगा.

उन्होंने कहा कि अक्सर सुनने में मिलता है कि पर्यटन स्थल क्षेत्रों में पिकनिक मनाने आये लोग दुर्घटना के शिकार होते हैं. इसी दुर्घटना पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन जिले के सभी पर्यटन स्थलों का सर्वे करायेगी. सर्वे के तहत पर्यटन स्थल को हाई और लो रिस्क जोन में बांटा जायेगा. इसके तहत टीम का गठन हो गया है.

Also Read: खेती के बाद भी आलू में नहीं निकला कंद, घटिया बीज ने किसानों की बढ़ाई मुश्किलें

डीसी ने कहा कि टीम जिले के सभी पर्यटन स्थल का सर्वे करेगी. सर्वे के बाद हाई रिस्क क्षेत्र वाले पर्यटन स्थल को चिह्नित करते हुए उस स्थान को लाल रंग से चिह्नित किया जायेगा, जहां अक्सर दुर्घटनाएं होती है. इस लाल चिह्न से आगे किसी भी पर्यटक को जाने की सख्त मनाही होगी.

उन्होंने कहा कि जिले के पर्यटन क्षेत्रों में बिना दुर्घटना के पर्यटकों की संख्या बढ़े, इसके लिए उस क्षेत्र के पर्यटक मित्र का भी सहयोग लिया जायेगा. इसके अलावा पर्यटकों की संख्या बढ़ने की स्थिति में उन क्षेत्रों में होम गार्ड की भी तैनाती होगी, ताकि बिना परेशानी के पर्यटक इन क्षेत्र के खूबसूरत स्थल का आनंद उठा सके.

Posted By : Samir Ranjan.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola