ePaper

Bihar News: कटिहार के रजिस्ट्रार जय कुमार के ठिकानों पर निगरानी की रेड, पूर्णिया व पटना में भी छापेमारी

Updated at : 04 Jun 2022 1:28 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar News: कटिहार के रजिस्ट्रार जय कुमार के ठिकानों पर निगरानी की रेड, पूर्णिया व पटना में भी छापेमारी

कटिहार में पदस्थापित रजिस्ट्रार जय कुमार के कटिहार, पूर्णिया सहित पटना स्थित कई ठिकानों पर निगरानी विभाग की छापेमारी हुई है. आय से अधिक संपत्ति बनाने के मामले में कार्रवाई की गयी है.

विज्ञापन

कटिहार में निगरानी विभाग ने छापेमारी की है. जिला के निबंधन पदाधिकारी के कई ठिकानों पर ताबड़तोड़ रेड मारा गया. रजिट्रार अधिकारी के कई ठिकानों पर निगरानी विभाग ने छापा मारा है. बिहार में कटिहार और पूर्णिया व पटना आवास के अलावा प्रदेश के बाहर भी कई ठिकानों पर रेड की गई है. आय से अधिक संपत्ति बनाने के मामले में अधिकारी के ऊपर केस दर्ज किया गया था.

आय से अधिक संपत्ति के मामले में कटिहार में पदस्थापित रजिस्टार जय कुमार के कटिहार, पूर्णिया सहित पटना स्थित कई ठिकानों पर निगरानी विभाग की छापेमारी जारी है. जिला निबंधन कार्यालय एवं निबंधन पदाधिकारी के आवास पर निगरानी विभाग ने छापेमारी कर 6 लाख नगद, 12 बैंक अकाउंट के खाते, फिक्स्ड डिपॉजिट के दस्तावेज सहित अन्य कई दस्तावेज को बरामद किया है.

आय से अधिक संपत्ति के मामले को लेकर शनिवार को निगरानी डीएसपी संजय जयसवाल के नेतृत्व में निगरानी टीम कटिहार निबंधन कार्यालय एवं तेजा टोला स्थित किराये के मकान में रह रहे निबंधन पदाधिकारी जय कुमार के आवास पर सघन छापेमारी की. जिस क्रम में आवास स्थित कमरों की सघनता से तलाशी ली गयी.

Also Read: पड़ताल: बिहार के कोसी-सीमांचल व अंग क्षेत्र में ODF योजना पर ‘लापरवाही का ताला’, शौचालय की देखें हकीकत

घर में रखे गोदरेज सहित अन्य की तलाशी लेकर 6 लाख रुपए नगद, 12 अलग-अलग बैंकों के अकाउंट के खाते, फिक्स्ड डिपॉजिट के दस्तावेज सहित जमीन व अन्य दस्तावेज निगरानी विभाग के हाथ लगी है. बताते चलें कि निगरानी विभाग की टीम वर्तमान में रजिस्टर्ड जय कुमार के कटिहार पूर्णिया सहित पांच स्थानों पर छापेमारी जारी है.

Posted By: Thakur Shaktilochan

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola