कसमार में एएसडीडी सूची तैयार करने को लेकर बीएलओ, सुपरवाइजर व वालंटियरों का प्रशिक्षण

17 | Prabhat Khabar Network
कसमार में एएसडीडी सूची तैयार करने के लिए बीएलओ, सुपरवाइजर और वालंटियरों को विशेष प्रशिक्षण दिया गया। 22 जुलाई तक सूची पूरी करने का निर्देश दिया गया है।
कसमार. भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 के तहत एएसडीडीएफ सूची तैयार करने के लिए शुक्रवार को कसमार प्रखंड सभागार में बीएलओ, बीएलओ सुपरवाइजर एवं वालंटियरों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया. प्रशिक्षण में मतदाता सत्यापन के दौरान अनुपस्थित, स्थायी रूप से स्थानांतरित, मृत, डुप्लीकेट तथा अन्य विशेष श्रेणी के मतदाताओं की पहचान कर सूची तैयार करने की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गयी. प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अंचल अधिकारी नरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मतदाता सत्यापन के दौरान जो मतदाता घर पर नहीं मिल रहे हैं या जिनका पता नहीं चल पा रहा है, उन्हें अनुपस्थित की श्रेणी में दर्ज किया जाएगा. जो मतदाता स्थायी रूप से कहीं और चले गए हैं, उन्हें स्थानांतरित और जिन मतदाताओं की मृत्यु हो चुकी है, उन्हें मृत तथा जिनका नाम एक से अधिक स्थानों पर दर्ज है, उन्हें डुप्लीकेट के रूप में चिह्नित किया जाएगा. विदेशी नागरिकों एवं अन्य विशेष मामलों को अलग श्रेणी में दर्ज करने का निर्देश दिया गया. वहीं, जिन मतदाताओं का गणना प्रपत्र पूरी तरह भरा हुआ और सत्यापित मिल जाएगा, उनका नाम सूची से हटाकर आवश्यक टिप्पणी दर्ज की जाएगी. उन्होंने सभी बीएलओ, बीएलओ सुपरवाइजर एवं वालंटियरों को निर्देश दिया कि तैयार की गयी एएसडीडीएफ सूची का अनुमोदन 19 जुलाई तक बीएलओ-2 मोबाइल एप के माध्यम से हर हाल में पूरा कर लें तथा निर्धारित समय-सीमा के भीतर कार्य का शत-प्रतिशत निष्पादन सुनिश्चित करें. प्रशिक्षण में एचडीएम किशोर कांत, राजस्व निरीक्षक जमील अहमद, बीएलओ सुपरवाइजर रिजवान अहमद, मनोज कुमार, विमल कुमार राय, संतोष कुमार महतो, कफिल अहमद, फटीक चंद्र सहित नीलम जायसवाल, मंजू देवी, नर्मदा देवी, रिंकी, कंचन, सरिता, राजकुमारी, रेशमी, प्रमिला, रंजीता, संध्या समेत बड़ी संख्या में बीएलओ, बीएलओ सुपरवाइजर एवं वालंटियर मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










