Unnao-Agra Expressway: उन्नाव में भीषण सड़क हादसा, एक्सप्रेसवे पर पलटी बस, दो की मौत, 25 घायल

Unnao-Agra Expressway: लखनऊ आगरा एक्सप्रेस-वे में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला. दरअसल राजस्थान से बिहार जा रही डबल डेकर बस अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी.
Unnao-Agra Expressway: लखनऊ आगरा एक्सप्रेस-वे में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला. दरअसल राजस्थान से बिहार जा रही डबल डेकर बस अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी. वहीं बस पलटने से 25 यात्री घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है. घायलों में 7 लोगो की हालत गंभीर बनी हुई है, जिन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है.
दरअसल आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर उन्नाव स्थित बांगरमऊ क्षेत्र में एक डबल डेकर बस चालक की झपकी आने से अनियंत्रित होकर पलट गई. इसमें दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि, करीब 25 यात्री घायल हो गए. बता दें कि बस में कुल 100 लोग सवार थे. वे सभी राजस्थान के जयपुर से बिहार के दरभंगा को जा रहे थे.
Also Read: आगरा में बच्चे को मरा हुआ समझकर वेंटिलेंटर पर छोड़कर भागे परिजन, अस्पताल ने वीडियो भेज पिता को बुलाया
बता दें कि जयपुर से दरभंगा जा रही बस में सफर के दौरान ड्राइवर को झपकी लगी और बस डिवाइडर पर चढ़ गई. डिवाइडर पर चढ़ने से बस अनियंत्रित होकर पलट गई. बस के पलटने मौके पर कोहराम मच गया. स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पुलिस के साथ यूपीडा की एम्बुलेंस पहुंची और राहत बचाव कार्य मे जुट गई.वही स्थानीय पुलिस ने क्रेन की मदद से बस को किनारे करवा कर बाधित यातायात को सुचारु रूप से शुरू करवाया.
https://www.youtube.com/watch?v=oy1CPyF5Hrs&feature=youtu.be
रिपोर्ट: – आयुष तिवारी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










