Kanpur News: सीएसए में दीक्षांत समारोह की तैयारियां तेज, मेडल सूची तैयार, कार्य परिषद में लगेगी अंतिम मुहर
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 06 Nov 2023 1:02 PM
सीएसए विवि में 25वें दीक्षांत समारोह की तैयारी तेजी से चल रही है. विवि प्रशासन ने नोटिस जारी कर छात्रों को दीक्षांत से संबंधित जानकारी दी है. पत्र के अनुसार छात्रों को दीक्षांत के एक दिन पहले 30 नवंबर को विवि में उपस्थित होकर उपाधि लेने का निर्देश दिया गया है.
कानपुर के चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) का दीक्षांत समारोह एक दिसंबर को होगा. समारोह की अध्यक्षता राज्यपाल व विवि की कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल करेंगी. वे अलग-अलग पाठ्यक्रम के 14 मेधावियों को कुलाधिपति स्वर्ण पदक, कुलाधिपति रजत पदक व कुलाधिपति कांस्य पदक से सम्मानित करेंगी. पदकों की सूची तैयार हो गई है. जल्द कार्य परिषद की बैठक में अंतिम मुहर लगेगी. इसी बैठक में मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि के नाम भी तय होंगे. विवि में 25वें दीक्षांत समारोह की तैयारी तेजी से चल रही है. विवि प्रशासन ने नोटिस जारी कर छात्रों को दीक्षांत से संबंधित जानकारी दी है. पत्र के अनुसार छात्रों को दीक्षांत के एक दिन पहले 30 नवंबर को विवि में उपस्थित होकर उपाधि लेने का निर्देश दिया गया है. परिचय पत्र लेकर आना होगा. 30 को ही समारोह में प्रतिभाग करने वाले स्नातक, परास्नातक व पीएचडी छात्र-छात्राओं को उत्तरीय दिया जाएगा. 300 रुपये शुल्क जमा करना होगा. उत्तरीय वापस करने पर विवि प्रशासन 25 रुपये की कटौती कर बाकी शुल्क वापस कर देगा.
छात्र-छात्राओं का ड्रेस-कोड तय किया गया है. छात्रों को सफेद शर्ट, काली पैंट, लाल रंग की टाई, काले जूते के साथ नीला स्वेटर या ब्लेजर पहनकर आना होगा. वहीं, छात्राओं के लिए सफेद सलवार सूट के साथ लाल रंग की चुन्नी व नीला स्वेटर तय किया गया है. विवि के रजिस्ट्रार डॉ. पीके उपाध्याय ने बताया कि दीक्षांत की तैयारी चल रही है. जल्द ही कार्य परिषद की बैठक होगी, जिसमें पदक सूची, मुख्य व विशिष्ट अतिथि के नाम पर मुहर लग जाएगी.
Also Read: UP News: सूखे-प्रदूषण की समस्या होगी दूर, IIT कानपुर की कृत्रिम बारिश कराने की उपलब्धि को DGCA ने दी हरी झंडी
कृषि इंजी में साहिल चौधरी, किशन मोहन और महिमा सिंह
मैकेनिकल में आलोक कुशवाहा और सच्चिदानंद
कंप्यूटर साइंस में प्रगति दुबे, अंकिता सक्सेना, दुर्गेश यादव, ईसी, अरीबा इरफान, सृष्टि भदौरिया और किशन दीक्षित
डेयरी टेक्नोलॉजी में सिद्धार्थ चौहान, सचिन कुमार और सुधीर सिंह
बीएससी-वानिकी में राजा तिवारी, रितिका सचान और दीपांशु तिवारी
बीएससी-उद्यान में श्रेया मजुमदार, शिवाली वर्मा और तनिशा मौर्य
एमबीए में उमरा फातिमा, यांशी श्रीवास्तव और अभिषेक सिंह
बीएससी-कृषि में अंशुल पटेल,अंशिता सिंह और शिवांगी पटेल
एमएससी-गृहविज्ञान में वंशिका तिवारी, कोमल शुक्ला और वैष्णवी गुप्ता
एमएससी-उद्यान में ईशा जायसवाल,सारांश कश्यप और प्रांशू इंद्रदेव
एमएससी-कृषि अनु में जे प्रकाश, कीर्ति सिंह और नमनप्रीत कौर
बीएससी-कम्युनिटी में अंशिका शुक्ला, सुकृति श्रीवास्तव और ईशा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










