मनीष गुप्ता केस में फरार पुलिसकर्मियों पर एक-एक लाख का इनाम, सूचना देने वाले को पुलिस की सुरक्षा

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 09 Oct 2021 8:03 PM

विज्ञापन

कानपुर के प्रॉपर्टी डीलर मनीष गुप्ता की गोरखपुर में मौत मामले में निलंबित और फरार चल रहे पुलिसकर्मियों पर घोषित इनाम की राशि 25 हजार से बढ़ाकर एक-एक लाख कर दी गई है. सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखते हुए उसकी सुरक्षा का जिम्मा भी कमिश्नरेट पुलिस ने लिया है.

विज्ञापन

Kanpur News: कानपुर के प्रॉपर्टी डीलर मनीष गुप्ता की गोरखपुर में मौत मामले में निलंबित और फरार चल रहे पुलिसकर्मियों पर घोषित इनाम की राशि 25 हजार से बढ़ाकर एक-एक लाख कर दी गई है. सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखते हुए उसकी सुरक्षा का जिम्मा भी कमिश्नरेट पुलिस ने लिया है.

Also Read: प्रभात खबर की स्टोरी का असर, कानपुर शहर से मृतक मनीष गुप्ता की मदद से जुड़ी होर्डिंग हटी

कानपुर बर्रा थाना क्षेत्र निवासी प्रॉपर्टी डीलर मनीष गुप्ता की गोरखपुर के होटल में मौत मामले में निलंबित और फरार चल रहे सभी पुलिस कर्मियों को पकड़ने के लिए प्रयास तेज हो गए हैं. सभी पुलिस कर्मियों पर इनाम की जो 25-25 हजार की धनराशि घोषित की गई थी, शनिवार को उसे बढ़ाकर एक लाख रुपए कर दी गई है.

https://twitter.com/AHindinews/status/1446806505957724161

पुलिस द्वारा सभी आरोपित पुलिस कर्मियों की फोटो भी जारी की गई है. फोटो और इनाम की राशि घोषित करने के साथ ही पुलिस ने सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह से गोपनीय रखने का भरोसा दिया है. सूचना देने वाले की सुरक्षा का पूरा जिम्मा कमिश्नरेट कानपुर पुलिस ने लिया है. पुलिस कर्मियों पर मुकदमा अपराध संख्या 391/21 भारतीय दंड विधान की धारा 302 के तहत पंजीकृत किया गया था.

Also Read: मनीष गुप्ता केस में फरार पुलिसकर्मियों पर इनाम घोषित, गोरखपुर में हुई थी कानपुर के व्यवसायी की हत्या
निलंबित और फरार पुलिस कर्मी

  • निरीक्षक जगत नारायण सिंह, निवासी थाना मुसाफिरखाना, जनपद अमेठी

  • एसआई अक्षय कुमार मिश्रा, निवासी थाना नरही, जनपद बलिया

  • उप निरीक्षक विजय यादव, निवासी थाना बक्सा, जनपद जौनपुर

  • उपनिरीक्षक राहुल दुबे, निवासी थाना कोतवाली देहात, जनपद मिर्जापुर

  • मुख्य आरक्षी कमलेश सिंह यादव, निवासी थाना परिसर, जनपद गाजीपुर

  • आरक्षी नागरिक पुलिस प्रशांत कुमार, निवासी थाना सैदपुर, जनपद गाजीपुर

(रिपोर्ट: आयुष तिवारी, कानपुर)

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola