Congress: कन्हैया कुमार के बाउंसरों ने पार्टी वर्कर्स को दौड़ा- दौड़ाकर मारा, यात्रा रोक दिल्ली निकले

Author : Paritosh Shahi Updated At : 30 Mar 2025 3:59 PM

विज्ञापन

कन्हैया कुमार पद यात्रा

Congress: कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार की 'पलायन रोको नौकरी दो' पदयात्रा में भारी बवाल हो गया इसके बाद उन्होंने यात्रा स्थगित कर दी और दिल्ली के लिए रवाना हो गए.

विज्ञापन

Congress: कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार काफी समय बाद बिहार की राजनीति में एक्टिव हुए थे. वो पलायन रोको नौकरी दो यात्रा पर निकले थे. कांग्रेस को इस यात्रा से काफी उम्मीद थी. लेकिन उन्होंने अचानक पदयात्रा रोक दी और वह दिल्ली के लिए रवाना हो गए. कन्हैया कुमार ने यह फैसला कांग्रेस कार्यकर्ताओं और उनके सुरक्षाकर्मियों के बीच हुए विवाद के बाद लिया. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कन्हैया को दिल्ली से आलाकमान का बुलावा आया है.

विवाद की वजह

बताया जा रहा है कि कन्हैया कुमार की पदयात्रा के दौरान उस वक्त विवाद हो गया जब कुछ लोग उन्हें माला पहनाने और उनके साथ फोटो लेने की कोशिश कर रहे थे. इसी बीच एक विधायक के रिश्तेदार की बाउंसर से बहस हो गई. कन्हैया कुमार के पास जाने से बाउंसर लोगों को रोक रहे थे. इस दौरान बाउंसर और लोगों के बीच धक्का-मुक्की हुई और कुछ कार्यकर्ता गिर भी गए. इसके बाद विवाद बढ़ गया. घटना के तुरंत बाद कन्हैया कुमार ने बस स्टैंड के पास ‘पलायन रोको नौकरी दो’ पदयात्रा रोकी और दिल्ली के लिए रवाना हो गए.

इसे भी पढ़ें: बिहार के इस गांव के लोग 300 वर्षों से नहीं खाते हैं नॉन-वेज, गलती करने पर ब्रह्म बाबा हो जाते हैं नाराज

मामला शांत करने में जुटे कांग्रेस नेता

कन्हैया कुमार के दिल्ली जाने के बाद जिला कांग्रेस के नेता ने बताया कि उन्हें दिल्ली से कॉल आया था. कन्हैया कुमार ने पदयात्रा की शरुआत चंपारण के भितिहरवा से की थी. बिहार में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. इसकी तैयारी में सभी राजनीतिक दल राज्य में सक्रिय हैं. कांग्रेस भी ज्यादा सीटों का दबाव राजद पर बना रही है. ऐसे में युवा नेता कन्हैया कुमार की ‘पलायन रोको नौकरी दो’ पदयात्रा को कांग्रेस के लिए एक बड़ा कदम माना जा रहा था. लेकिन विवाद की वजह से यात्रा स्थगित कर दिया गया है और पार्टी के नेता मामले को शांत करने की कोशिश कर रहे हैं.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन