ePaper

विवेक नायक का नागपुरी गाना 'नजर में' रिलीज, वीडियो के जरिए फैंस को दिया ये संदेश

Updated at : 08 Apr 2022 4:50 PM (IST)
विज्ञापन
विवेक नायक का नागपुरी गाना 'नजर में' रिलीज, वीडियो के जरिए फैंस को दिया ये संदेश

नागपुरी सुपरस्टार विवेक नायक (Vivek Nayak) का लेटेस्ट गाना 'नजर में' (Nazar Mein) रिलीज हो गया है.

विज्ञापन

नागपुरी सुपरस्टार विवेक नायक (Vivek Nayak) का लेटेस्ट गाना ‘नजर में’ (Nazar Mein) रिलीज हो गया है. इस गाने में झारखंड की राजधानी रांची के ही कई खूबसूरत लोकेशंस पर शूटिंग की गई है. इस गाने में विवेक नायक एक्ट्रेस प्रिया संग रोमांस करते नजर आ रहे हैं. यह गाना शुक्रवार को रिलीज किया गया है और सोशल मीडिया पर यह सॉन्ग तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो पर लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं.

वीडियो के माध्यम से दिया गया ये संदेश

इस गाने को प्रदीप शमा ने गाया है और इसका म्यूजिक विवेक नायक ने दिया है. इस सॉन्ग को अनिमा कुजूर ने लिखा है और आज के युवाओं को प्यारा सा संदेश देने की कोशिश की है. यह रोमांटिक सॉन्ग बेहद पसंद किया जा रहा है और वीडियो के आखिर में बताया गया है कि बाइक ड्राइव करते समय हेलमेट कितना जरूरी है. इस गाने की शूटिंग रांची शहर से लेकर पतरातू और रिंग रोड जैसे लोकेशन पर की गई है.

विवेक नायक ने कही ये बात

इस सॉन्ग के बारे में विवेक नायक ने बताया कि, इस बार मनोरंजन के साथ-साथ युवाओं के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण मैसेज भी देने का कोशिश की गई है. साथ ही मैं झारखंड पुलिस को धन्यवाद देता हूं जिनके सहयोग से हम इस पूरे वीडियो को शूट कर पाये. सभी संगीत प्रेमियों को और हमें चाहने वालों को ढेर सारा प्यार. उम्मीद है फैंस को ये वीडियो पसंद आयेगा और हमने इसके माध्यम से जो संदेश देने की कोशिश की है वो लोगों तक पहुंचेगी.

Also Read: KGF 2 box office Collection: पहले दिन इतनी कमाई कर सकती है सुपरस्टार यश की फिल्म, जानें
‘खोटा सिक्का’ में नजर आयेंगे विवेक नायक

बता दें कि, इससे पहले विवेक नायक की आनेवाली फिल्म खोटा सिक्का का पहला गाना जय बजरंगबली रिलीज हुआ था. इस गाने में वो हनुमान जी की महिमा गाते नजर आ रहे हैं. इस गाने को पवन रॉय और खुद विवेक नायक ने आवाज दी है. इस फिल्म में विवेक नायक के अलावा नितेश कच्छप, राजू तिर्की, रंजू मिजं और नारायण महली भी खास भूमिका में हैं. इसके डायरेक्टर Anmol Xalxo हैं. यह पहली कॉमेडी फिल्म है जो दिसंबर में रिलीज होगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola