झारखंड पंचायत चुनाव: धारा 144 लागू, इन नियमों को तोड़ा तो होगी कार्रवाई

अनुमंडलाधिकारी संदीप कुमार मीणा झारखंड पंचायत चुनाव के लिए क्षेत्र में धारा 144 लागू कर दिया गया है. जिसके अंतर्गत क्षेत्र में शांति-व्यवस्था को बनाये रखने के लिए कुछ गाइडलाइन जारी किया गया है. जिसका हर हाल में पालन करना जरूरी होगा
जमशेदपुर: अनुमंडलाधिकारी संदीप कुमार मीणा ने पंचायत चुनाव के लिए सभी पंचायत निर्वाचन क्षेत्र में धारा 144 के अंतर्गत सामान्य निषेधाज्ञा लागू किया है. यह आदेश अनुमंडल क्षेत्र (जमशेदपुर अक्षेस, मानगो नगर निगम एवं जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्र छोड़ कर) जहां आदर्श आचार संहिता लागू है वहां लागू होगा.
एसडीओ ने बताया है कि पंचायत चुनाव की घोषणा के बाद प्रत्याशियों की गतिविधि में वृद्धि होगी और प्रतिद्वंदिता के कारण सामाजिक तनाव बढ़ने और शांति-व्यवस्था भंग होने के साथ जान-माल की क्षति पहुंचने की आशंका है. इस परिस्थिति को देखते हुए भयमुक्त, शांतिपूर्ण, विधि व्यवस्था तथा निष्पक्ष मतदान संपन्न कराने के उद्देश्य से क्षेत्राधिकार( जुगसलाई, जमशेदपुर अक्षेस व मानगो छोड़ कर) में दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 144 के अंतर्गत निषेधाज्ञा आदेश लागू किये हैं.
-
कोई भी व्यक्ति, समूह, अभ्यर्थी या राजनैतिक दल के सदस्य बिना पूर्वानुमति के जनसभा नहीं करेंगे, जुलूस नहीं निकालेंगे
-
दूसरे अभ्यर्थी, राजनैतिक दलों की जनसभा व जुलूस में बाधा उत्पन्न करना प्रतिबंधित होगा
-
किसी अभ्यर्थी/ राजनैतिक दल की जनसभा स्थल के समीप जुलूस ले जाना वर्जित रहेगा, तनाव उत्पन्न करने वाला काम नहीं करेंगे
-
दूसरे अभ्यर्थियों का पुतले लेकर चलना अथवा जलाना प्रतिबंधित रहेगा. धरना, प्रदर्शन या मांग को लेकर रास्ते को अवरुद्ध करना प्रतिबंधित रहेगा
-
मतदाताओं को किसी प्रकार का प्रलोभन देना पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगा
-
मतदाताओं के बीच जातीय अथवा धार्मिक भावनाओं के आधार पर प्रचार करना प्रतिबंधित रहेगा
Posted By: Sameer Oraon
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




