ePaper

गांव की सरकार : पहले चरण में लातेहार के तीन प्रखंडों में होगा पंचायत चुनाव, शनिवार से नामांकन शुरू

Updated at : 15 Apr 2022 8:18 PM (IST)
विज्ञापन
गांव की सरकार : पहले चरण में लातेहार के तीन प्रखंडों में होगा पंचायत चुनाव, शनिवार से नामांकन शुरू

jharkhand Panchayat chunav 2022 : झारखंड पंचायत चुनाव की प्रक्रिया शनिवार से शुरू हो रही है. पहले चरण के चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो गयी है. 16 अप्रैल से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो रही है. लातेहार जिला के तीन प्रखंडों में भी पहले चरण में वोटिंग है.

विज्ञापन

Jharkhand Panchayat Chunav 2022: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण को लेकर नामांकन की प्रक्रिया शनिवार (16 अप्रैल, 2022) से शुरू हो रही है. पहले चरण के चुनाव में 16 अप्रैल से शुरू हो रहे नामांकन की अंतिम तिथी 23 अप्रैल तक है. इस दौरान प्रत्याशी 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक अपना नामांकन कर सकते हैं. पहले चरण की वोटिंग 14 मई को और काउंटिंग 17 मई को है.

तीन प्रखंडों में पहले चरण का मतदान

पहले चरण के पंचायत चुनाव में लातेहार के तीन प्रखंड चंदवा, लातेहार और सरयू प्रखंड में चुनाव होना है. तीनों प्रखंडों के 1,71,480 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. जिला प्रशासन ने इसकी तैयारी पूरी कर ली है. जिले में पहले चरण के लिए चंदवा प्रखंड में मुखिया के 17, वार्ड के 272, पंचायत समिति सदस्य के 21 तथा जिला परिषद सदस्य के दो पद के लिए चुनाव होना है. वहीं, सरयू में मुखिया और पंचायत समिति सदस्य के तीन-तीन, वार्ड के 24 और जिला परिषद सदस्य के एक तथा लातेहार प्रखंड में मुखिया के 18, वार्ड सदस्य के 236, पंचायत समिति सदस्य के 23 और जिला परिषद सदस्य के दो पद के लिए चुनाव होना है.

लातेहार के तीन प्रखंडों में सीटों की स्थिति

प्रखंड : चंदवा
पद : सीट

मुखिया : 17
वार्ड सदस्य : 272
पंचायत समिति सदस्य : 21
जिला परिषद सदस्य : 02

प्रखंड : सरयू
पद : सीट

मुखिया : 03
पंचायत समिति सदस्य : 03
वार्ड सदस्य : 24
जिला परिषद सदस्य : 01

प्रखंड : लातेहार
पद : सीट

मुखिया : 18
वार्ड सदस्य : 236
पंचायत समिति सदस्य : 23
जिला परिषद सदस्य : 02

Also Read: गांव की सरकार : बोकारो के चंद्रपुरा प्रखंड में 317 पदों के लिए करीब एक लाख वोटर्स करेंगे वोटिंग

प्रत्याशी यहां करेंगे नामांकन

मालूम हो कि गारू प्रखंड से अलग कर सरयू को नया प्रखंड बनाया गया है. सरयू का मुख्यालय लातेहार अनुमंडल को बनाया गया है. सरयू के घासीटोला पंचायत सचिवालय भवन में मुखिया और वार्ड के प्रत्याशियों का नामांकन होगा. वहीं, पंचायत समिति सदस्य के प्रत्याशी को लातेहार अनमंडल पदाधिकारी के यहा नामांकन करना होगा. इसी प्रकार चंदवा और लातेहार प्रखंड कार्यालय में प्रखंड विकास पदाधिकारी के यहां वार्ड सदस्य तथा अंचल अधिकारी के यहां मुखिया के प्रत्याशी को अपना नामांकन करना होगा. जिस प्रखंड में बीडीओ और सीओ नहीं हैं, उस परिस्थिति में वहां जिला से पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गयी है.

रिपोर्ट : चंद्रप्रकाश सिंह, लातेहार.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola