JAC Board 9th Result 2025: जैक 9वीं की परीक्षा में कोडरमा-हजारीबाग का दबदबा, देखें अन्य जिलों की रैंकिंग
JAC Board 9th Result 2025
JAC Board 9th Result 2025: JAC 9वीं रिजल्ट 2025 जारी हो चुका है, जिसमें कोडरमा और हजारीबाग ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टॉप स्थान हासिल किए हैं. अन्य जिलों की रैंकिंग भी सामने आ गई है. जानिए आपके जिले का पास प्रतिशत और कुल प्रदर्शन रिपोर्ट.
JAC Board 9th Result 2025: झारखंड अकादमिक काउंसिल (JAC) ने 2025 में 9वीं कक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है. इस बार के रिजल्ट में छात्र-छात्राओं ने बेहतर प्रदर्शन किया है. सभी जिलों में छात्र-छात्राओं की पास प्रतिशत दर अलग-अलग रही, जिससे यह स्पष्ट होता है कि हर क्षेत्र में शिक्षा का स्तर अलग-अलग है. झारखंड बोर्ड की 9वीं कक्षा की परीक्षा में कुल छात्रों ने अच्छा प्रदर्शन किया है और रिजल्ट से जुड़ी जानकारी राज्य के विभिन्न जिलों के अनुसार अलग-अलग दिखी है. इस लेख में हम झारखंड बोर्ड के 9वीं रिजल्ट 2025 का जिलावार प्रदर्शन बताएंगे.
रिजल्ट का विश्लेषण
कोडरमा और जमशेदपुर जैसे बड़े शहरी जिलों में पास प्रतिशत 99.54 और 99.37 के करीब रहा, जो अन्य जिलों की तुलना में बेहतर प्रदर्शन को दर्शाता है. वहीं, कई ग्रामीण और पिछड़े जिलों में पास प्रतिशत लगभग 90 प्रतिशत रे उपर रहा है.
छात्रों ने विभिन्न विषयों में अच्छी प्रगति दिखाई है, विशेष रूप से विज्ञान, गणित और सामाजिक अध्ययन में बेहतर अंक प्राप्त किए गए हैं. शिक्षा विभाग ने इस रिजल्ट को संतोषजनक बताया है और कहा है कि भविष्य में शिक्षा की गुणवत्ता और पहुंच को बेहतर बनाने के लिए कई नई योजनाएं लागू की जाएंगी.
JAC 9वीं 2025 परीक्षा का जिलावार प्रदर्शन
| जिला | प्रदर्शन (%) |
|---|---|
| कोडरमा | 99.54% |
| हजारीबाग | 99.37% |
| बोकारो | 99.35% |
| गिरिडीह | 99.19% |
| राँची | 99.06% |
| धनबाद | 99.01% |
| रामगढ़ | 98.98% |
| गुमला | 98.97% |
| पूर्वी सिंहभूम | 98.95% |
| पलामू | 98.90% |
| पाकुड़ | 98.75% |
| जामताड़ा | 98.75% |
ये भी पढ़ें: CBSE Topper From Jharkhand: रांची की अतुल्या श्रेष्ठ को 99.2%, तनिषा कॉमर्स स्ट्रीम से टॉपर
ये भी पढ़ें: झारखंड बोर्ड 10वीं का रिजल्ट कब जारी होगा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By पुष्पांजलि
मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए








