National Sports Day 2021 : हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद का झारखंड कनेक्शन, जब 3 गोल कर जीता था प्रदर्शनी मैच
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 29 Aug 2021 11:08 AM
हॉकी के जादूगर (Hockey magician) मेजर ध्यानचंद (Major Dhyan Chand) ने भारत के लिए 1928, 1932 और 1936 में तीन ओलिंपिक स्वर्ण पदक (olympic gold medal) अर्जित किये थे. उन्हें गेंद पर उनके शानदार नियंत्रण के लिए ‘द विजार्ड’ या ’द मैजिशियन’ के रूप में जाना जाता है.
National Sports Day 2021, जमशेदपुर न्यूज (निसार) : आज राष्ट्रीय खेल दिवस है. हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद का जन्मदिवस. मेजर ध्यानचंद झारखंड आ चुके हैं. वे 1933 में एक प्रदर्शनी हॉकी मैच खेलने के लिए जमशेदपुर आये थे. ध्यानचंद की टीम ने 06-01 गोल से यह मैच जीता था, जिसमें ध्यानचंद ने तीन गोल किये थे.
29 अगस्त भारत के महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद का जन्म दिवस है. आपको बता दें कि भारतीय खेल के विकास में टाटा का बहुत बड़ा योगदान था. जब पहली बार भारत ने ओलिंपिक में पदक जीता था, तो उस समय भारतीय ओलिंपिक संघ के अध्यक्ष भी टाटा के सर दोराबजी टाटा ही थे.
ध्यानचंद अब तक के सबसे महान हॉकी खिलाड़ियों और ओलिंपियंस में से एक थे. उन्होंने भारत के लिए 1928, 1932 और 1936 में तीन ओलिंपिक स्वर्ण पदक अर्जित किये थे. उन्हें गेंद पर उनके शानदार नियंत्रण के लिए ‘द विजार्ड’ या ’द मैजिशियन’ के रूप में जाना जाता है.
महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद ने 1933 में एक प्रदर्शनी हॉकी मैच खेलने के लिए जमशेदपुर का दौरा किया था. ध्यानचंद की टीम ने 06-01 गोल से यह मैच जीता था, जिसमें ध्यानचंद ने तीन गोल किये थे.
Posted By : Guru Swarup Mishra
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










