ePaper

जेएमएम विधायक रामदास सोरेन की तबीयत बिगड़ी,जमशेदपुर में चल रहा इलाज, डॉक्टर ने दी ये सलाह

Updated at : 05 Jan 2021 1:56 PM (IST)
विज्ञापन
जेएमएम विधायक रामदास सोरेन की तबीयत बिगड़ी,जमशेदपुर में चल रहा इलाज, डॉक्टर ने दी ये सलाह

JMM MLA Ramdas Soren, treatment, जमशेदपुर (कुमार आनंद ) : झारखंड मुक्ति मोर्चा के एक और विधायक की तबीयत बिगड़ गयी है. पूर्वी सिंहभूम जिले के घाटशिला से झामुमो के विधायक सह जिला अध्यक्ष रामदास सोरेन (JMM MLA Ramdas Soren) की तबीयत सोमवार की रात अचानक खराब हो गयी. इसके बाद उन्हें आदित्यपुर स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया. देर रात डॉक्टर ने उनकी गहन जांच की. उसके बाद इनकी एंजियोग्राफी की गयी. डॉक्टर ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है. झारखंड के परिवहन मंत्री चंपई सोरेन (Transport Minister of Jharkhand Champai Soren ) ने रामदास सोरेन और चिकित्सक से स्वास्थ्य की जानकारी ली.

झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला प्रवक्ता गुरमीत सिंह गिल ने बताया कि विधायक रामदास सोरेन को सोमवार दोपहर से ही तबीयत खराब लग रही थी. देर शाम उन्हें सीने में अचानक जोर से दर्द उठा. इसके बाद उन्हें सीधे मेडिट्रीना अस्पताल ले जाया गया. जहां उनका इलाज चल रहा है. डॉक्टर ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है.

Also Read: झारखंड के गुमला में डायन बिसाही का आरोप लगाकर महिला का शव किया गायब, मां के शव के लिए गुहार लगा रही बेटी, एसपी ने दिए जांच के आदेश

अस्पताल प्रबंधन ने सिर्फ परिवार के लोगों को ही उनसे मिलने की इजाजत दी है. विधायक रामदास सोरेन ने सभी शुभचिंतकों को शुक्रिया कहा जिन्होंने उनके बेहतर स्वास्थ्य के लिए लिए प्रार्थना की. झारखंड मुक्ति मोर्चा केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य महावीर मुर्मू ने भी इस बाबत जानकारी दी. मामले की जानकारी होने पर झारखंड के परिवहन मंत्री चंपई सोरेन समेत पार्टी के बड़े नेता व विधायकों ने रामदास सोरेन और चिकित्सक से बात की. कुशल क्षेम पूछा.

Also Read: BSL : इस तारीख तक रिटायर हुए बीएसएल-सेल कर्मी पेंशन के लिए कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन, ये है लेटेस्ट अपडेट

Posted By : Guru Swarup Mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola