जमशेदपुर में व्यवसायी की गोली मार कर हत्या, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम, परिजनों ने की ये मांग
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 16 Dec 2020 11:42 AM
आदित्यपुर (प्रियरंजन) : झारखंड के सरायकेला खरसावां जिले में आज बुधवार को अपराधियों ने एक व्यवसायी को गोली मार दी. इससे उसकी मौत हो गयी. हत्या के बाद लोग आक्रोशित हो गये और एस टाइप चौक मुख्य मार्ग को जाम कर दिया. मृतक के परिजनों ने शीघ्र अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग की है.
आदित्यपुर (प्रियरंजन) : झारखंड के सरायकेला खरसावां जिले में आज बुधवार को अपराधियों ने एक व्यवसायी को गोली मार दी. इससे उसकी मौत हो गयी. हत्या के बाद लोग आक्रोशित हो गये और एस टाइप चौक मुख्य मार्ग को जाम कर दिया. मृतक के परिजनों ने शीघ्र अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग की है.
सरायकेला खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना अंतर्गत एस टाइप चौक पर आज सुबह आठ बजे अपराधियों ने बिल्डिंग मेटेरियल व्यवसायी सुजय को गोली मार दी, जिसे तुरंत टीएमएच ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इस घटना से लोगों में आक्रोश है.
हत्या के बाद आक्रोशित लोगों ने एस टाइप चौक मुख्य मार्ग को जाम कर दिया. परिजनों ने प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि जब तक अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं हो जाती है, तब तक सड़क जाम नहीं हटाया जायेगा. आपको बता दें कि मृतक पर दो साल पूर्व भी अपराधियों द्वारा हमला किया गया था. घटनास्थल पर सरायकेला खरसावां के एसडीपीओ राकेश रंजन व कई थाना की पुलिस मौजूद है.
Also Read: पश्चिम बंगाल की सीआइडी ने की कार्रवाई, स्पंज आयरन कारोबारी जुगसलाई से गिरफ्तार
Posted By : Guru Swarup Mishra
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










