ePaper

झारखंड: जमशेदपुर के टाटा कमिंस के 790 कर्मचारियों को मिलेगा 19.5 फीसदी बोनस, अधिकतम 130241 रुपये

Updated at : 12 Oct 2023 10:35 PM (IST)
विज्ञापन
झारखंड: जमशेदपुर के टाटा कमिंस के 790 कर्मचारियों को मिलेगा 19.5 फीसदी बोनस, अधिकतम 130241 रुपये

टाटा कमिंस कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष दीप्तेंदु चक्रवर्ती ने कहा कि बोनस समझौता सभी मजदूरों की मेहनत का परिणाम है और मैनेजमेंट का भी पूरा सहयोग रहा है. इस फाइनेंशियल ईयर में भी हम सभी कर्मचारी इससे भी बेहतर प्रदर्शन करेंगे.

विज्ञापन

जमशेदपुर, अशोक झा: टाटा कमिंस में गुरुवार की रात तय फार्मूले के तहत 19.5 प्रतिशत बोनस पर हस्ताक्षर हुआ. समझौते के तहत कर्मचारियों को अधिकतम 1,30,241 रुपये व न्यूनतम 64,312 रुपये और औसतन 1 लाख 5 हजार 448 रुपये बोनस मिलेगा. कंपनी के कुल 790 कर्मचारियों के बीच 8 करोड़ 35 लाख रुपये बंटेगा. बोनस की राशि शुक्रवार को ही कर्मचारियों के खाते में भेज दी जायेगी. पिछले साल यूनियन ने जो बोनस फॉर्मूला बनाया था. उसी आधार पर 19.5 प्रतिशत बोनस पर समझौता हुआ. पुणे से बोनस समझौता के दौरान जूम मीटिंग से इंजन बिजनेस यूनिट की एचआर हेड पल्लवी देसाई, कंपनी के वाइस प्रेसिडेंट मनीष झा और जमशेदपुर प्लांट में प्लांट हेड रामफल नेहरा, एचआर हेड मनीष जैन और यूनियन की ओर से अध्यक्ष दीप्तेंदु चक्रवर्ती, महामंत्री सुमित सहित यूनियन के तमाम पदाधिकारी, कमेटी मेंबर मौजूद थे.

1,58, 317 इंजन का हुआ है निर्माण

टाटा कमिंस ( टीसीपीएल ) में वित्तीय वर्ष 2022-23 में 1, 61,064 इंजन का निर्माण का टारगेट था. जबकि 158317 इंजन का निर्माण हुआ. वित्तीय वर्ष 2023- 24 में एक लाख 66 हजार 501 इंजन बनाने का टारगेट रखा गया है.

Also Read: झारखंड: जमशेदपुर आई हॉस्पिटल के कर्मियों को 19 फीसदी बोनस, अधिकतम 75 हजार रुपये, बैंक अकाउंट में कब आएगी राशि?

2026 तक इसी फॉर्मूले पर होगा समझौता

टाटा कमिंस में बोनस के लिए साल 2022 का फॉर्मूला आगे भी जारी रहेगा. यूनियन 2026 तक पुराने फॉर्मूला पर ही बोनस समझौता करेगी. टाटा कमिंस में बोनस फॉर्मूले में उत्पादन नौ, लाभ आठ और बीआइएस में तीन प्वाइंट निर्धारित है. जिसमें 1.5 प्रतिशत फिक्स है.

Also Read: PHOTOS: सीएम हेमंत सोरेन ने झारखंड के खिलाड़ियों व प्रशिक्षकों को किया पुरस्कृत, ऐसे बढ़ाया हौसला

पिछले साल मिला था 18.5 प्रतिशत बोनस

टाटा कमिंस के कर्मचारियों को पिछले साल 18.5 प्रतिशत बोनस मिला था. समझौते के तहत कर्मचारियों को न्यूनतम 38,519 रुपये और अधिकतम 99,880 रुपये औसतन 75,843 रुपये मिले थे. कंपनी के 793 कर्मचारियों के बीच 6.1 करोड़ रुपये बोनस की राशि बंटा था.

Also Read: Jharkhand Weather Forecast: मानसून की झारखंड से कब हो रही है विदाई, दुर्गा पूजा में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज?

मजदूरों की मेहनत का परिणाम है बोनस

टाटा कमिंस कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष दीप्तेंदु चक्रवर्ती ने कहा कि बोनस समझौता 19.5% सभी मजदूरों की मेहनत का परिणाम है और मैनेजमेंट का भी पूरा सहयोग रहा है. इस फाइनेंशियल ईयर में भी हम सभी कर्मचारी इससे भी बेहतर प्रदर्शन करेंगे.

Also Read: मनी लॉन्ड्रिंग: पूजा सिंघल के पति के सीए सुमन कुमार को सुप्रीम कोर्ट से मिली अंतरिम जमानत

विज्ञापन
Guru Swarup Mishra

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola