जन वितरण प्रणाली में अनियमितता, डीलर को नोटिस

Author Praveen
Updated:
विज्ञापन

सरकार जहां एक ओर गरीब लाभुकों को प्रत्येक माह मुफ्त में अनाज देने की कल्याणकारी योजना चला रही है, वहीं जन वितरण प्रणाली दुकानदारों की गलत नीतियों के कारण लाभुकों को पूरा लाभ नहीं मिल पा रहा है.

विज्ञापन

कटकमसांडी. सरकार जहां एक ओर गरीब लाभुकों को प्रत्येक माह मुफ्त में अनाज देने की कल्याणकारी योजना चला रही है, वहीं जन वितरण प्रणाली दुकानदारों की गलत नीतियों के कारण लाभुकों को पूरा लाभ नहीं मिल पा रहा है. प्रखंड के डीलर प्रत्येक कार्डधारी लाभुक से दो से ढाई किलो की कटौती कर रहे हैं. साथ ही, सरकार के निर्धारित एक रुपये प्रति किलो चना दाल के बजाय 10 रुपये लिया जा रहा है. इस मामले को लेकर जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने कटकमसांडी के दुर्गा महिला स्वयं सहायता समूह जन वितरण प्रणाली विक्रेता को नोटिस भेजकर स्पष्टीकरण मांगा है. इसमें कहा गया है कि लाभुकों से राशन कटौती करना और निर्धारित मूल्य से अधिक राशि लेना झारखंड लक्षित जन वितरण प्रणाली नियंत्रण आदेश 2024 के अध्याय चार के कंडिका-20 एक्स का उल्लंघन है. जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने एक सप्ताह के अंदर स्पष्टीकरण मांगा है. यदि निर्धारित अवधि में स्पष्टीकरण नहीं दिया गया तो अनुज्ञप्ति को निलंबित कर रद्द करने की कार्रवाई की जायेगी. ज्ञात हो कि 14-15 लाभुकों और पंचायत के मुखिया की शिकायत पर प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी ने जांच की. जांच के दौरान राशन कटौती और निर्धारित मूल्य से अधिक राशि लेने की पुष्टि हुई है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola