ePaper

IPL 2023: चेपाक स्टेडियम में एमएस धोनी ने लगायी छक्कों की झड़ी, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

Updated at : 28 Mar 2023 11:22 PM (IST)
विज्ञापन
IPL 2023: चेपाक स्टेडियम में एमएस धोनी ने लगायी छक्कों की झड़ी, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

Mumbai: MS Dhoni of the Chennai Superkings, during the first T20 cricket match of the Indian Premier League 2022 (IPL season 15) between the Chennai Superkings and the Kolkata Knight Riders, at the Wankhede stadium in Mumbai, Saturday, March 26, 2022. (Sportzpics for IPL/PTI Photo)(PTI03_26_2022_000219A)

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 को लेकर सभी टीम के खिलाड़ी अभ्यास में जुट गये हैं. चेन्नई सुपर किंग्स की टीम भी एमएस धोनी की अगुवाई में अपने होम ग्राउंड पर प्रैक्टिस कर रही है. इसी प्रैक्टिस का एक वीडियो, जिसमें महेंद्र सिंह धोनी बल्लेबाजी कर रहे हैं, सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है.

विज्ञापन

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2023 से पहले चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में जोरदार स्वागत हुआ. कोरोना के समय प्रतिबंधों के कारण सीएसके पिछले कुछ वर्षों में चेन्नई में नहीं खेल पाया था. हालांकि, इस बार आईपीएल होम एंड अवे फॉर्मेट में खेला जायेगा. ऐसे में चेन्नई के प्रशंसकों को धोनी एंड कंपनी को फिर से लाइव देखने का मौका मिलेगा. चार बार की चैंपियन सीएसके ने चेन्नई में अभ्यास शुरू कर दिया है.

धोनी कर रहे जमकर प्रैक्टिस

एमएस धोनी की अगुवाई में सीएसके के खिलाड़ी जमकर अभ्यास कर रहे हैं. प्रैक्टिस का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. सोमवार को ऐसे ही एक अभ्यास सत्र के दौरान, धोनी चेपाक स्टेडियम में एक बड़ा छक्का लगाया. इसके बाद स्टेडियम में मौजूद फैंस ने तालियों से इसका स्वागत किया. टीम इंडिया के पूर्व कप्तान आईपीएल के पहले संस्करण 2008 से ही सीएसके की कप्तानी कर रहे हैं.

Also Read: IPL 2023: एमएस धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स के लिए विशेषज्ञ बल्लेबाज के रूप में ही खेलेंगे बेन स्टोक्स
मैथ्यू हेडन ने धोनी के बारे में कही यह बात

स्टार स्पोर्ट्स से बात करते हुए, सीएसके के पूर्व स्टार मैथ्यू हेडन ने कहा कि एमएस धोनी को लेकर मुझे लगता है कि यह साल विशेष रूप से एक ऐसा साल होने जा रहा है जो किसी और ही तरह मनाया जायेगा. एमएस धोनी की विरासत के बारे में मेरा मानना ​​​​है कि यह खत्म होने वाला है. और वह अपने प्रशंसकों के सामने उसी शैली में बाहर जाना चाहेंगे. मैं चाहता हूं कि वह स्टाइल में ही बाहर जाएं. बता दें कि आईपीएल का आगामी संस्करण 31 मार्च दिन शुक्रवार से शुरू हो रहा है.


चेन्नई सुपर किंग्स की टीम

एमएस धोनी (कप्तान), डेवोन कॉनवे, रुतुराज गायकवाड़, सुभ्रांशु सेनापति, अंबाती रायडू, रवींद्र जडेजा, ड्वेन प्रीटोरियस, मिशेल सेंटनर, के भगत वर्मा, मोइन अली, राजवर्धन हैंगरगेकर, शिवम दुबे, दीपक चाहर , महेश ठीकशाना, मुकेश चौधरी, प्रशांत सोलंकी, सिमरजीत सिंह, अजिंक्य रहाणे, तुषार देशपांडे, बेन स्टोक्स, मथीशा पथिराना, शेख रशीद, निशांत सिंधु, काइल जैमीसन, और अजय मंडल.

विज्ञापन
AmleshNandan Sinha

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola