ePaper

IPL 2023: एमएस धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स के लिए विशेषज्ञ बल्लेबाज के रूप में ही खेलेंगे बेन स्टोक्स

Updated at : 28 Mar 2023 6:06 PM (IST)
विज्ञापन
IPL 2023: एमएस धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स के लिए विशेषज्ञ बल्लेबाज के रूप में ही खेलेंगे बेन स्टोक्स

IPL 2023 के इस सीजन में इंग्लैंड के पूर्व कप्तान और ऑलराउंडर बेन स्टोक्स चेन्नई सुपर किंग्स के लिए विशेषज्ञ बल्लेबाज के रूप में ही खेलेंगे. हालांकि वह आईपीएल के बाद के मैचों में मौजूद नहीं रहेंगे. क्योंकि जून में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एशेज सीरीज खेली जानी है.

विज्ञापन

इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के शुरुआती चरण में चेन्नई सुपर किंग्स के विशेषज्ञ बल्लेबाज के रूप में ही खेलेंगे. इस स्टार हरफनमौला को चार बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स ने पिछले साल दिसंबर में हुई नीलामी में 16 करोड़ 25 लाख रूपये में खरीदा था. वह पिछले सप्ताह भारत आ गये हैं और 31 मार्च से शुरू हो रहे इस सत्र के लिये अभ्यास शुरू कर दिया है.

जून में एशेज सीरीज का होगा आयोजन

‘ईएसपीएन क्रिकइन्फो’ की रिपोर्ट के अनुसार घुटने की चोट से उबरे बेन स्टोक्स शुरुआत में बल्लेबाज के तौर पर ही खेलेंगे. बायें पैर के घुटने में लगातार चोटों से परेशान स्टोक्स न्यूजीलैंड दौरे पर दो टेस्ट में नौ ही ओवर डाल सके थे. इंग्लैंड को जून में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एशेज सीरीज खेलनी है. सीएसके के बल्लेबाजी कोच माइकल हसी ने इसकी पुष्टि की कि स्टोक्स आईपीएल के शुरुआती मैचों में गेंदबाजी नहीं करेंगे.

Also Read: IPL 2023: ‘धोनी की कप्तानी में CSK बनेगी चैंपियन या फिर होगा पतन’, ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ने दिया चौकने वाला बयान
कोच माइकल हसी ने कही यह बात

माइकल हसी ने कहा कि मेरा मानना है कि वह बल्लेबाज के तौर पर ही खेलेंगे. गेंदबाजी के लिये इंतजार करना होगा. चेन्नई सुपर किंग्स और इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड के फिजियो उनके साथ काम कर रहे हैं. मेरा मानना है कि पहले कुछ मैचों में वह ज्यादा गेंदबाजी नहीं करेंगे. उम्मीद है कि बाद में गेंदबाजी कर सके. एशेज सीरीज के लिए बेन स्टोक्स को आईपीएल के बाद के मुकाबले छोड़ने होंगे.

चेन्नई सुपर किंग्स की टीम

एमएस धोनी (कप्तान), डेवोन कॉनवे, रुतुराज गायकवाड़, सुभ्रांशु सेनापति, अंबाती रायडू, रवींद्र जडेजा, ड्वेन प्रीटोरियस, मिशेल सेंटनर, के भगत वर्मा, मोइन अली, राजवर्धन हैंगरगेकर, शिवम दुबे, दीपक चाहर , महेश ठीकशाना, मुकेश चौधरी, प्रशांत सोलंकी, सिमरजीत सिंह, अजिंक्य रहाणे, तुषार देशपांडे, बेन स्टोक्स, मथीशा पथिराना, शेख रशीद, निशांत सिंधु, काइल जैमीसन, और अजय मंडल.

विज्ञापन
Agency

लेखक के बारे में

By Agency

Agency is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola