ePaper

Yoga Tips: अल्जाइमर के लिए बेस्ट योग

Updated at : 19 Sep 2024 6:30 PM (IST)
विज्ञापन
Yoga Tips: अल्जाइमर के लिए बेस्ट योग

alzheimer's

Yoga Tips: हर साल 21 सितंबर को विश्व अल्जाइमर दिवस मनाया जाता है. चलिए जानते हैं अल्जाइमर रोग से बचने के लिए योग के बारे में...

विज्ञापन

Yoga Tips: हर साल विश्व अल्जाइमर दिवस 21 सितंबर को मनाया जाता है. इस दिन का मुख्य उद्देश्य लोगों को अल्जाइमर रोग के प्रति जागरूक करना है और इस बीमारी से जूझ रहे लोगों के परिवारों को सहयोग प्रदान करना है. हम इस लेख के जरिए जानेंगे अल्जाइमर रोग क्या है और इससे बचने के लिए योग…

अल्जाइमर रोग क्या है?

अल्जाइमर रोग के बारे में बहुत कम लोगों को जानकारी है. दरअसल यह एक गंभीर न्यूरोलॉजिकल विकारों में से एक है, जो वृद्धावस्था में सबसे अधिक होती है. अल्जाइमर में पीड़ित व्यक्ति के मस्तिष्क की कोशिकाएं धीरे-धीरे नष्ट होने लगती हैं जिससे याददाश्त, सोचने की क्षमता और व्यवहार सब में बदलाव होने लगते हैं. ऐसे में अल्जाइमर रोग से बचने के लिए हर किसी को योग करना चाहिए ताकि मानसिक स्वास्थ्य बेहतर हो साथ ही याददाश्त सही रहे.

Also Read: किसी भी महिला में मासिक धर्म कितने दिन तक रहना चाहिए?

वृक्षासन योग

अल्जाइमर जैसे रोग से बचना है तो वृक्षासन योग करना शुरू कर दीजिए. क्योंकि इस योग को करने से मस्तिष्क की स्थिरता और ध्यान केंद्रित करने की क्षमता बढ़ता है. वृक्षासन करने के लिए मैट पर एक पैर पर खड़े होकर दूसरा पैर अपनी जांघ पर रखें और हाथों को ऊपर की ओर जोड़ें रखें. इसी मुद्रा में 3 मिनट तक खड़े रहे.

वज्रासन योग 

अल्जाइमर की अगर आपको शिकायत है तो वज्रासन योग करना शुरू कर दें. क्योंकि वज्रासन योग के अभ्यास से आपका दिमाग शांत रहेगा साथ ही आपके मन भी शांत और स्थिर रहेगा. वज्रासन योग से पाचन अम्लता और गैस को दूर किया जा सकता है.

Also Read: च्युइंगम चबाने के 5 अद्भुत फायदे

विज्ञापन
Shweta Pandey

लेखक के बारे में

By Shweta Pandey

Shweta Pandey is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola