ePaper

World Iodine Deficiency Day 21 October: क्यों जरूरी है आयोडीन, जानिए कम हुआ तो बॉडी में क्या होगा

Updated at : 21 Oct 2023 10:17 AM (IST)
विज्ञापन
World Iodine Deficiency Day 21 October: क्यों जरूरी है आयोडीन, जानिए कम हुआ तो बॉडी में क्या होगा

World Iodine Deficiency Day : दुनिया भर में 21 October को विश्व आयोडीन की कमी दिवस मनाया जाता है. दरअसल आयोडीन हमें स्वस्थ बनाये रखने के लिए अति महत्वपूर्ण खनिज लवण है. गर्भवती महिलाओं और बच्चों में इस लवण की आवश्यकता अधिक होती है. इसकी कमी से कई गंभीर समस्याएं हो सकती हैं.

विज्ञापन
undefined

World Iodine Deficiency Day : आयोडीन शारीरिक और मानसिक विकास के लिए बहुत आवश्यक खनिज लवण है. इसकी कमी से बच्चे कुपोषण का शिकार हो जाते हैं. इसकी कमी से बच्चों में क्रेटिनिज्म नामक रोग हो जाता है. इसे जन्मजात आयोडीन डेफिशिएंसी सिंड्रोम भी कहा जाता है. इसकी वजह से बच्चों के विकास में देरी और मंदता आती है. ऐसा आमतौर पर गर्भावस्था के दौरान मां के खान-पान में आयोडीन की कमी के कारण होता है.

undefined

आयोडीन का मुख्य स्रोत समुद्री नमक है. इसके अलावा जिन स्थानों के पानी में आयोडिन पाया जाता है, उन स्थानों में उगाये जाने वाले खाद्य पदार्थों में भी आयोडिन की मात्रा में प्रचुरता होती है. आलू के छिलके में आयोडीन, पोटैशियम एवं विटामिन पाया जाता है. ऐसे में छिलके के साथ आलू खाना फायदेमंद है. एक कप दूध में 56 माइक्रोग्राम आयोडीन पाया जाता है. प्रतिदिन तीन मुनक्का खाने से 34 माइक्रोग्राम आयोडीन शरीर को मिलता है.

undefined

आयोडीन की कमी के संकेत :

  • उदासी, लगातार थकान महसूस करना, वजन बढ़ना, कब्ज आदि शरीर में आयोडीन की कमी के लक्षण हो सकते हैं.

  • त्वचा का सूखना, बालों का झड़ना इसके प्रमुख लक्षणों में शामिल हैं.

  • आयोडीन की कमी मस्तिष्क के कामकाज को भी प्रभावित करती है, जिसमें ध्यान केंद्रित होने में कठिनाई होती है.

  • आयोडीन की कमी से गर्दन में सूजन की समस्या दिख सकती है.

Also Read: क्या आपको भी रात में आता है पसीना, जानिए कारण और डॉक्टर को कब दिखाना चाहिए
undefined

आयोडीन की अधिकता से थायरॉयड कैंसर जैसी समस्या हो सकती है. जो स्वास्थ्य के लिए जोखिम हो सकते हैं.

undefined

स्त्रियों में इसकी अधिकता से अनियमित माहवारी की समस्या उत्पन्न हो जाती है. अचानक बेहोशी और अचानक घबराहट होने जैसे लक्षण देखने को मिलता हैं. मुंह की समस्याएं भी हो जाती हैं.

undefined

आयोडीन की अधिकता भी हानिकारक है इससे पेट दर्द, उल्टी, दस्त और बुखार जैसी समस्या हो सकती हैं, हृदय की गति तेज हो जाती है. त्वचा लाल हो जाती है. शरीर का तापमान बढ़ जाता है.

Also Read: कम उम्र से ही रखिए हड्डियों का ख्याल, जानिए बोन स्ट्रेंथ कम होने के कारण और बचाव
विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola