World First Aid Day 2023 : आपकी जागरूकता बचा सकती है किसी की जान, जानिए इसका महत्व और इतिहास

Published by :Meenakshi Rai
Published at :08 Sep 2023 7:17 PM (IST)
विज्ञापन
World First Aid Day 2023 : आपकी जागरूकता बचा सकती है किसी की जान,  जानिए इसका महत्व और इतिहास

World First Aid Day 2023 : सही समय पर फर्स्ड एड के वो चंद मिनट किसी की जान बचा सकते हैं. लेकिन कई लोग इसकी अहमियत से अनजान है. उन्हें जागरूक करने के लिए हर साल सितंबर महीने के दूसरे शनिवार को विश्व प्राथमिक चिकित्सा दिवस मनाया जाता है.

विज्ञापन

World First Aid Day 2023 : हर साल पूरी दुनिया में सितंबर महीने के दूसरे शनिवार को विश्व प्राथमिक चिकित्सा दिवस मनाया जाता है. इस बार 9 सितंबर को मनाया जा रहा है. इस दिन को मनाने का मकसद लोगों को प्राथमिक उपचार के प्रति जागरूक करना है . किसी भी इंसान को चोट लगने या दर्द होने पर या फिर किसी तकलीफ पर सबसे पहले जो उपचार उसे राहत देने के लिए किया जाता है उसे प्राथमिक चिकित्सा कहते हैं. यानी मरीज को दिए जाने वाले पहले उपचार को प्राथमिक चिकित्सा कहा जाता है. ऐसा करने से यह लोगों को पेशेवर डॉक्टर के पास जाने और आगे उपचार प्राप्त करने में मदद करता है. प्राथमिक चिकित्सा एक प्राथमिक कौशल है जो हर किसी को पता होना चाहिए क्योंकि यह हमारी भी मदद कर सकता है. बॉडी के किसी हिस्से में कट जाने या किसी चीज से चोट लगने पर हम सबको खुद भी प्राथमिक उपचार देने में भी सक्षम होना चाहिए. हर साल, विश्व प्राथमिक चिकित्सा दिवस प्राथमिक चिकित्सा के महत्व के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए मनाया जाता है ताकी लोग जान सके कि चोट लगने पर लोगों को कौन से बुनियादी उपचार पहले दिए जा सके.

undefined
विश्व प्राथमिक चिकित्सा दिवस का इतिहास

विश्व प्राथमिक चिकित्सा दिवस के इतिहास की बात करें तो वर्ष 1859 में, सोलफेरिनो की लड़ाई के दौरान, एक युवा व्यापारी हेनरी ड्यूनेंट सामूहिक नरसंहार से भयभीत हो गए थे और उन्होंने कई घायल लोगों को ठीक होने में मदद की थी. इस घटना ने उन पर इतना प्रभाव डाला कि उन्होंने ए मेमोरी ऑफ सोलफेरिनो नामक पुस्तक लिखी जिसमें उन्होंने अपने अनुभवों के बारे में बताया. इसके बाद उन्होंने रेड क्रॉस की अंतर्राष्ट्रीय समिति (आईसीआरसी) की सह-स्थापना की – यह संगठन प्राथमिक चिकित्सा देखभाल प्रदान करने और इसके बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए समर्पित ह संगठन ने 2000 में विश्व प्राथमिक चिकित्सा दिवस घोषित किया तब से, यह दिन हर साल मनाया जाता है.

undefined

विश्व प्राथमिक चिकित्सा दिवस का महत्व और इस वर्ष की थीम

विश्व प्राथमिक चिकित्सा दिवस का महत्व यह है कि इस दिन प्राथमिक चिकित्सा देखभाल प्रदान करने के महत्व और यह कैसे जीवन इंसान का जीवन बचा सकता है उसके बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए कई कार्यक्रम आयोजित करता है. प्राथमिक चिकित्सा हर दिन और विशेष रूप से संकट की स्थितियों में जीवन बचा सकती है. इस वर्ष यह आयोजन डिजिटल नवाचारों के बारे में होगा इस वर्ष की थीम है डिजिटल दुनिया में प्राथमिक चिकित्सा. यह हमें अपने लक्ष्य तक पहुंचने में मदद करता है: प्राथमिक चिकित्सा ज्ञान को सभी के लिए सुलभ बनाना.

Also Read: Health Care : शरीफा के स्वाद में छिपी है सेहत की मिठास, जानिए हेल्थ बेनिफिट्स
विज्ञापन
Meenakshi Rai

लेखक के बारे में

By Meenakshi Rai

Meenakshi Rai is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola