ePaper

Sinus Home Remedies: साइनस को चुटकियों में करें खत्म, आजमाएं ये आयुर्वेदिक घरेलू नुस्खे

Updated at : 25 Apr 2024 4:56 PM (IST)
विज्ञापन
Sinus

Sinus

Sinus Home Remedies: साइनस से अगर आप परेशान हैं तो हम आपको इस आर्टिकल में कुछ आयुर्वेदिक तरीक बताएंगे, जिसकी मदद से साइनस से आराम पाया जा सकता है.

विज्ञापन

Sinus Home Remedies: बदलते मौसम के साथ-साथ जहां सर्दी-जुकाम और साइनस जैसी समस्याएं शुरू हो जाती है. साइनस में नाक बंद हो जाती है साथ ही सिर में भीषण दर्द और नाम से पानी गिरने लगता है. इतना ही नहीं कई बार तो नाक के आसपास सूजन तक हो जाती है. अगर आप साइनस से परेशान हैं तो इससे घबराने की जरूरत नहीं है. आप सिर्फ आयुर्वेदिक तरीके से भी इसे घर पर ही ठीक कर सकते हैं.

तुलसी खाएं

अगर किसी को साइनस है तो उसे तुलसी की पत्तियों का सेवन करना चाहिए. आप चाहे तो तुलसी की चाय या फिर ऐसे ही तुलसी की पत्तियों को भी खा सकते हैं. क्योंकि इसेमं एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगस जैसे गुण पाए जाते हैं जो साइनस जैसी समस्याओं को दूर कर सकते हैं.

काली मिर्च का सेवन करें

साइनस से निजात चाहिए तो काली मिर्च का सेवन करें. इसमें ऐसे गुण पाए जाते हैं तो कफ को खत्म करता है और नाक के संक्रमण से राहत दिलाता है. काली मिर्च की आप चाय बनाकर पी सकते हैं. इसके सेवन से साइनस की सूजन कम हो जाती है.

Also Read: खुजली दूर करना है तो आजमा लें ये आयुर्वेदिक उपाय

अदरक का सेवन करें

अदरक में एंटी-हिस्टामाइन और अन्य तत्‍व पाए जाते हैं, जो एलर्जी प्रतिक्रियाओं को नियंत्रित करने के साथ-साथ सही भी करते हैं. अगर आप साइनस से निजात चाहते हैं तो अदरक की चाय पीना शुरू कर दें. यह आपकी नाक की बलगम को साफ करेगा और साइनस से भी राहत मिलेगा.

Disclaimer: इस खबर में बताए गए टिप्स, तरीकों की प्रभात खबर पुष्टि नहीं करता है. इसे केवल एक सुझाव की तरह आप ले सकते हैं. कोई भी उपचार लेने से पहले डॉक्टर्स से एक बार जरूर पूछे, सभी अमल करें.

विज्ञापन
Shweta Pandey

लेखक के बारे में

By Shweta Pandey

Shweta Pandey is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola