ePaper

Ayurvedic Treatment For Itchy: खुजली दूर करना है तो आजमा लें ये आयुर्वेदिक उपाय

Updated at : 25 Apr 2024 4:07 PM (IST)
विज्ञापन
Ayurvedic Treatment For Itchy

Ayurvedic Treatment For Itchy

Ayurvedic Treatment For Itchy: गर्मी के दिनों में स्किन प्रॉब्लम शुरू हो जाता है. आयुर्वेद में खुजली के लिए घरेलू उपाय बताएं गए हैं. चलिए जानते हैं विस्तार से...

विज्ञापन

Ayurvedic Treatment For Itchy: गर्मी शुरू होते ही त्वचा पर खुजली होने लगती है. यह कई कारणों से भी हो सकती है. अगर त्वचा एलर्जी का सही से इलाज नहीं किया गया तो यह एक गंभीर बीमारी का भी रूप ले सकता है. इसलिए समय से चिकित्सा सहायता आ ले सकते हैं. हालांकि कि अगर आप इसे घर पर ही सही करना चाहते हैं तो हम आपको कुछ आयुर्वेदिक घरेलू उपयों के बारे में बताएंगे जिसे अपनाकर आप इससे निजात पा सकते हैं.

नीम का इस्तेमाल करें

अगर किसी को खुजली है तो उसे नीम का इस्तेमाल करना चाहिए. आयुर्वेद में नीम का उपयोग आयुर्वेदिक औषधीय के रूप में किया जाता है. आप चाहे तो नीम के पत्तियों की गोली बनाकर सेवन कर सकते हैं. इसके अलावा आप नीम की पत्तियों को पानी में डालकर उबाल लें और ठंडा होने के बाद उसी पानी से नहाएं. यह भी स्किन से जुड़ी बीमारियों को दूर करता है.

Also Read: गर्मी में गर्भवती महिलाएं जरूर पिएं ये 4 ड्रिंक्स

तुलसी का इस्तेमाल करें

तुलसी में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीमाइक्रोबियल गुण पाए जाते हैं. अगर किसी को स्किन प्रॉब्लम है तो तुलसी की पत्तियों में थोड़ा पानी मिलाकर पेस्ट बना लें और खुलजी पर लगाएं. इससे आपको काफी राहत मिलेगा. इसके अलावा पानी में तुलसी की पत्तियां डालकर इसे उबाल लें और कॉटन या फिर रूई की मदद से इस खुजली वाली त्वचा लगाएं. इससे भी आपको राहत मिलेगा.

Also Read: लौकी के साथ इन 4 चीजों का भूलकर भी न करें सेवन

पुदीना का इस्तेमाल करें

पुदीने की पत्तियां को आप खुजली पर लगा सकते हैं. क्योंकि इसमें एन्सथेटिक और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं जो खुजली वाली त्वचा के लिए सबसे लाभकारी होते हैं. अगर आप पुदीने की पत्तियों को पानी में उबालकर ठंडा होने के बाद इसे खुजली वाली जगह पर लगाते हैं तो आपको काफी हद तक आराम मिलेगा.

Disclaimer: इस खबर में बताए गए टिप्स, तरीकों की प्रभात खबर पुष्टि नहीं करता है. इसे केवल एक सुझाव की तरह आप ले सकते हैं. कोई भी उपचार लेने से पहले डॉक्टर्स से एक बार जरूर पूछे, सभी अमल करें.

विज्ञापन
Shweta Pandey

लेखक के बारे में

By Shweta Pandey

Shweta Pandey is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola