ePaper

Vitamin B12 Harmful: शरीर में विटामिन बी-12 ज्यादा होने पर 4 नुकसान

Updated at : 28 Jun 2024 4:54 PM (IST)
विज्ञापन
Vitamin B12 Harmful: शरीर में विटामिन बी-12 ज्यादा होने पर 4 नुकसान

Vitamin B12 Harmful, Pic By: Social Media

Vitamin B12 Harmful: शरीर में विटामिन बी12 ज्यादा हो जाए तो इसका बुरा असर सेहत पर देखने को मिल सकता है. चलिए जानते हैं विटामिन बी-12 के ज्यादा होने पर नुकसान..

विज्ञापन

Vitamin B12 Harmful: शरीर को स्वस्थ रहना है तो पोषक तत्वों की जरूरत सबसे अधिक होती है. इन्हीं पोषक तत्वों मे से एक है विटामिन बी-12 जो हमें अंदर से मजबूत बनाता है हमारी त्वचा को भी स्वस्थ रखने में मदद करता है. लेकिन किसी भी विटामिन्स का शरीर में ज्यादा होना भी नुकसानदायक होता है. ऐसे ही अगर आपके शरीर में विटामिन बी-12 की ज्यादा मात्रा हो जाए तो आपको कई तरह की समस्याओं का सामना भी करना पड़ सकता है. इस लेख के मध्यम से जानेंगे विटामिन बी-12 के ज्यादा होने पर इसका क्या नुकसान होता है. चलिए जानते हैं विटामिन बी-12 के ज्यादा होने पर नुकसान..

उल्टी और दस्त होना

विटामिन बी-12 की मात्रा अगर आपके शरीर में ज्यादा हो जाएगी तो आपको उल्टी और दस्त का सामना करना पड़ सकता है. विटामिन की मात्रा शरीर में ज्यादा होने पर टॉक्सिसिटी हो सकती है. डॉक्टर पूनम कहना है कि शरीर में विटामिन बी 12 की मात्रा ज्यादा होने से से मतली, उल्टी, सिरदर्द जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है.

डाइजेशन सिस्टम पर बुरा प्रभाव

विटामिन बी-12 शरीर में ज्यादा होने पर इसका बुरा असर आपके डाइजेशन सिस्टम पर पड़ सकता है. पेट से जुड़ी समस्याएं होने की संभावना बढ़ सकती है. भूख लगना बंद हो जाता है, कब्ज, गैस जैसी समस्या हो जाती है.

Also Read: एक्सरसाइज न करने से आप कौन-सी बीमारियों को दे रहे हैं इनविटेशन, जानिए

स्किन पर बुरा असर

शरीर में विटामिन बी-12 अधिक होने से स्किन पर इसका बुरा असर देखने को मिलता है. जैसे कि त्वचा पर दाग, खुजली आदि हो सकती है.

मांसपेशियों में सुन्नाता

विटामिन बी-12 अधिक होने से शरीर की मांसपेशियों में सुन्नता या कमजोरी हो सकता है. इसे अलावा हृदय गति में वृद्धि, सांस लेने में तकलीफ, सीने में दर्द, हाई बीपी आदि होने की संभावना अधिक होती है. इसलिए सीमित मात्रा में ही विटामिन बी-12 का सेवन करें.

Also Read: गर्भावस्था के बाद भी होते हैं मूड स्विंग्स, जानिए हार्मोनल असंतुलन के ये 5 लक्षण

विज्ञापन
Shweta Pandey

लेखक के बारे में

By Shweta Pandey

Shweta Pandey is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola