ePaper

सही समय पर सोने से 25 फीसदी कम हो जाता है ह्रदय रोग का खतरा, शोध का दावा, जानिए क्या है सोने का राइट टाइम

Updated at : 10 Nov 2021 1:31 PM (IST)
विज्ञापन
सही समय पर सोने से 25 फीसदी कम हो जाता है ह्रदय रोग का खतरा, शोध का दावा, जानिए क्या है सोने का राइट टाइम

ब्रिटेन के यूनिवर्सिटी ऑफ एक्सटर के वैज्ञानिकों ने एक शोध किया. शोध के जो नतीजे आये वो चौंकाने वाले थे. शोध में आया है कि रात दस बजे से पहले सोने वाले और आधी रात के बाद सोने वाले लोगों में हृदय रोग का खतरा 25 फीसदी बढ़ जाता है.

विज्ञापन

क्या आप जानते है कि हमारे सोने का आदत और सेहत में परस्पर सीधा संबंध है. एक ताजा शोध में यह बात सामने आयी है कि ह्रदय को सेहतमंद रखना है तो सोने का सही और निश्चित समय होना चाहिए. इस कड़ी में ब्रिटेन के यूनिवर्सिटी ऑफ एक्सटर के वैज्ञानिकों ने एक शोध किया. शोध के जो नतीजे आये वो चौंकाने वाले थे. शोध में आया है कि रात दस बजे से पहले सोने वाले और आधी रात के बाद सोने वाले लोगों में हृदय रोग का खतरा 25 फीसदी बढ़ जाता है.

ब्रिटेन के यूनिवर्सिटी ऑफ एक्सटर के वैज्ञानिकों ने शोध में पाया की सोने का सही समय रात 10 से 11 बजे के बीच है. स्वास्थ्य के लिए इस समय सोना सबसे बेहतर है. इससे पहेल वॉशिंगटन यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने भी अपने शोध में कहा था कि प्रतिदिन एक निश्चित समय पर सोना स्वस्थ जीवन के लिए बेहद जरूरी है.

शोध में शामिल प्रो. डेविड प्लान्स ने कहा है कि शरीर की एक आंतरिक प्रक्रिया है, उसी के आधार पर वो काम करती है. इसका काम शारीरिक और मानसिक सामंजस्य बनाना होता है. इसे रिदम कहते हैं. अगर सोने का समय निश्चित न हो तो इसका संतुलन बिगड़ जाता है. ऐसे में ये शरीर और ह्रदय के लिए नुकसानदेह हो सकता है.

दोपहर में सोना होता है बेहद खतरनाकः सोने का समय निश्चित होने से जहां बहुत फायदे हैं. वहीं, दोपहर को सोना सेहत के लिए बहुत नुकसानदायक है. हेल्थ एक्सपर्टस का कहना है कि दोपहर को सोने के कारण खाना अच्छी तरह से नहीं पचता है. इस कारण कब्ज, गैस और अपच की बीमारी हो सकती है. मोटापा और डायबिटीज का खतरा भी बढ़ता है. यूनिवर्सिटी ऑफ टोक्यो की शोध में कहा गया है कि दोपहर में एक घंटे से ज्यादा सोने वाले को टाइप -2 डायबिटीज का खतरा 45 फीसदी तक बढ़ जाता है.

Posted by: Pritish Sahay

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola