ePaper

Weight Loss Tips: मलाइका अरोड़ा जैसा परफेक्ट फिगर चाहिए तो खाएं ये 5 फ्रूट्स

Updated at : 25 Apr 2024 1:13 PM (IST)
विज्ञापन
Malaika Arora

Malaika Arora-फोटोः सोशल मीडिया

Malaika Arora Weight Loss Tips: अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा ने बहुत तेजी से अपने बढ़ते वजन को कम किया है. 50 साल की मलाइका आज अपनी फिटनेस के लिए लोगों के बीच सुर्खियों में हैं. चलिए जानते हैं मलाइका वजन कम करने के लिए कौन सी फ्रूट्स खाती हैं...

विज्ञापन

Malaika Arora Weight Loss Tips: अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा की फिटनेस का हर कोई दीवाना है. उन्हें न सिर्फ योग करना पसंद है बल्कि वह अपनी खानपान पर भी विशेष ध्यान रखती हैं. अगर आप भी अपने बढ़ते वजन से परेशान हैं और मलाइका जैसा परफेक्ट फिगर चाहती हैं तो हम आपको कुछ ऐसे फलों के बारे में बताएंगे. जिसे खाने से आपका वजन तेजी से कम होगा और कुछ ही दिनों में आप फिट नजर आने लगेंगी…

कीवी खाएं

वजन को कम करना है तो अपने डाइट में आप कीवी को जरूर शामिल करें. क्योंकि मलाइका अरोड़ा भी इसे खाती हैं. अगर आप कीवी खाती हैं तो इसमें पाए जाने वाले फाइबर आपके पाचन को दुरुस्त रखेगा. इसके साथ ही आपका पेट पूरे दिन भरा-भरा रहेगा. जिससे आपको भूख कम लगेगी और वजन कम करने में मदद भी मिलेगा.

पपीता खाएं

वजन कम करना है तो रोज सुबह एक कटोरा पपीता जरूर खाएं. इसमें पाए जने वाले विटामिन्स, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, कैल्शियम, फॉस्फोरस और अन्य पोषक तत्व वजन कम करने में मदद करेगा.

केला खाएं

बढ़ते वजन को कम करना है तो केला का सेवन करना शुरू कर दें. इसे खाने से पूरे दिन पेट भरा रहेगा और भूख भी कम लगेगी. इसमें मौजूद फाइबर आपको पूरे दिन एनर्जी देता रहेगा.

Also Read: डॉक्टर से जानें मलेरिया बुखार की पहचान क्या है?

स्ट्रॉबेरीज खाएं

मलाइका की तरह फिट दिखना है तो अपने डाइट में आपको स्ट्रॉबेरीज को रखना चाहिए. इसे खाने से तेजी से वजन कम होता है. क्योंकि इसमें कैलोरी की मात्रा काफी कम होती है जो हेल्थ के लिए लाभकारी है.

अंगूर खाएं

वजन कम करना है तो अंगूर खाना शुरू कर दें. इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट भूख को कंट्रोल में रखता है और वजन कम होने में मदद करता है. अगर आप मलाइका की तरह फिट दिखना चाहती हैं तो आज से ही अपने डाइट में अंगूर को शामिल कर लें.

Also Read: Bird flu क्या होता है? डॉक्टर ने बताया इन पक्षियों के मांस खाने से बचें

Disclaimer: इस खबर में बताए गए टिप्स, तरीकों की प्रभात खबर पुष्टि नहीं करता है. इसे केवल एक सुझाव की तरह आप ले सकते हैं. कोई भी उपचार लेने से पहले डॉक्टर्स से एक बार जरूर पूछे, सभी अमल करें.

विज्ञापन
Shweta Pandey

लेखक के बारे में

By Shweta Pandey

Shweta Pandey is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola