Kiwi: गर्मी में कीवी खाने से होने वाले 5 सबसे बड़े फायदे

Published by : Shweta Pandey Updated At : 05 Jun 2024 6:41 PM

विज्ञापन

Kiwi Benefits image credit : social media

Kiwi: कीवी सभी को खाना चाहिए. चलिए डायटीशियन से जानते हैं गर्मी में कीवी खाने से होने वाले 5 सबसे बड़े फायदों के बारे में विस्तार से...

विज्ञापन

Kiwi: कीवी खाने से बेहद स्वादिष्ट तो होता ही है यह सेहत के लिए भी काफी लाभकारी होता है. कीवी में विटामिन्स, फाइबर, पोटेशियम और कई सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो हमारी सेहत के लिए जरूरी होते हैं. अगर आप कीवी का सेवन करते हैं तो इससे डिहाइड्रेशन का खतरा कम रहेगा. चलिए डायटीशियन मोनिका जी से जानते हैं गर्मी में कीवी खाने से होने वाले 5 सबसे बड़े फायदे के बारे में…

ब्लड प्रेशर में

जो लोग ब्लड प्रेशर के मरीज हैं उन्हें कीवी खाना चाहिए. इसमें मौजूद पोषक तत्व ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखने का काम करता है. इसलिए सभी को रोजाना अपने डाइट में कीवी को जरूर शामिल करना चाहिए.

प्लेटलेट्स में

अगर आपके शरीर में प्लेटलेट्स की कमी है तो आज से ही कीवी खाना शुरू कर दें. कीवी में मौजूद पोषक तत्व प्लेटलेट्स बढ़ाने में मदद करेत हैं. इतना ही नहीं डॉक्टर्स भी कहते हैं तो सभी को कीवी खाना चाहिए. यह डेंगू के मरीजों के लिए काफी फायदेमंद है.

आंखों के लिए

आज के समय में हर कोई आंखों से जुड़ी समस्याओं से जूझ रहा है. अगर आप भी उन्हीं लोगों में आते हैं तो हम आपको अपने डाइट में कीवी को जरूर शामिल करना चाहिए. क्योंकि कीवी में पाए जाने वाले पोषक तत्व आंखों की रोशनी के लिए जरूरी है.

Also Read: वजन बढ़ाना है तो अपनी डाइट में शामिल करें ये चीज

इम्युनिटी में

गर्मी के दिन में अगर आप रोजाना कीवी का सेवन करते हैं तो यह इम्यून सिस्टम को भी दुरुस्त करता है. क्योंकि कीवी में पाए जाने वाले विटामिन्स और पोषक तत्व कई तरह की बीमारियों से तो बचाता है साथ ही शरीर को हाइड्रेट भी रखता है.

कब्ज करें दूर

अगर आप कब्ज से जूझ रहे हैं तो कीवी खाना शुरू कर दें. इसमें मौजूद फाइबर पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है. इसलिए सभी को अपने डाइट में रोजाना एक कीवी को जरूर शामिल करना चाहिए. इससे कब्ज, गैस, बदहजमी या एसिडिटी आदि की समस्या से निजात पाया जा सकता है.

Also Read: सफेद पानी की समस्या को करना है ठीक तो पिएं ये आसान घरेलू ड्रिंक

विज्ञापन
Shweta Pandey

लेखक के बारे में

By Shweta Pandey

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola