जानें ठंड में गर्म पानी से नहाना क्यों है अच्छा, क्या हैं फायदे और नुकसान

Author Neha singh
Updated:
विज्ञापन
जानें ठंड में गर्म पानी से नहाना क्यों है अच्छा, क्या हैं फायदे और नुकसान

विंटर सीजन में अक्सर यह बहस का मुद्दा होता है कि नहाने के लिए गर्म पानी ज्यादा अच्छा है या ठंडा पानी से नहाना चाहिए. गर्म पानी से ही नहाना हो तो यह कितना गर्म होना चाहिए? इसके फायदे क्या हैं? इस पर विशेषज्ञों की राय.

विज्ञापन
undefined
गर्म पानी से नहाने के फायदे और नुकसान

सीजन विंटर का हो तो कई लोग प्रतिदिन नहाने से परहेज करने लगते हैं. ऐसे में कुछ लोग गर्म पानी से नहाने की सलाह देते हैं. किंतु गर्म पानी से नहाना फायदेमंद है या नुकसानदेह, यह बहुत लोग नहीं जानते. यदि गर्म पानी से नहाना भी हो तो यह कितना गर्म होना चाहिए इसको लेकर भी अक्सर जानकारी का अभाव देखा जाता है.

undefined
कैसा हो नहाने का पानी

विशेषज्ञों की मानें तो नहाने का पानी विंटर सीजन में न ज्यादा गर्म होना चाहिए और न ज्यादा ठंडा. अर्थात गुनगुने पानी से नहाएंगे तो यह बॉडी को नुकसान या डैमेज नहीं करेगा. कई एक्सपर्ट यह मानते हैं कि नहाने का पानी हमारे बॉडी टेंपरेचर के बराबर होना चाहिए जिससे बॉडी को किसी तरह का नुकसान नहीं होता.

undefined
इम्युनिटी होती है मजबूत

गुनगुने पानी से नहाना बॉडी की इम्युनिटी को मजबूत करता है. इम्यूनिटी बेहतर जाने से विंटर सीजन में होने वाली बीमारियों से बचाव होता है.

undefined
खुल जाते हैं रोम छिद्र

गुनगुने पानी का स्टीम शरीर के रोम छिद्रों को खोलता है. छिद्र खोलने के बाद इसकी अच्छी तरह से सफाई करता है. साथ ही इससे रेस्पिरेटरी सिस्टम भी अच्छा होता है.

undefined
सर्दी जुकाम का खतरा करता है कम

ठंडे पानी से नहीं नहा कर यदि गुनगुने पानी से नहाएं तो विंटर सीजन में सर्दी-जुकाम व खांसी की समस्या से बचाव हो सकता है. ठंड में ठंडे पानी से नहाने से ठंड लगने का खतरा रहता है.

undefined
बॉडी को करता है रिलैक्स

ऑफिस या फील्ड वर्क के बाद घर लौट तो गुनगुने पानी से स्नान आपको रिलैक्स फील कर सकता है. इससे थकान दूर होती है और नींद भी अच्छी आती है. इम्यूनिटी अच्छी हो तो ठंडे पानी से भी नहा सकते हैं. विंटर सीजन में ठंडे पानी से तभी नहाएं जब आपकी इम्यूनिटी अच्छी हो.

undefined
ड्रायनेस

गर्म पानी से लगातार नहाने के बाद ड्राइनेस की समस्या होती है. ज्यादातर यह ड्राइनेस ब��लों में देखने को मिलती है. अगर आप गर्म पानी से नहाएं भी तो बालों को बचाने की कोशिश करें.

undefined
ये हैं सेहत के नुकसान

लगातार गर्म पानी से नहाने वाले को ब्लड प्रेशर की समस्या हो सकती है. गर्म पानी बॉडी के मसल्स को सख्त कर देता है. इसके अलावा लगातार गर्म पानी से नहाने से पीठ दर्द की समस्या बढ़ सकती है.

undefined
स्किन पर असर

गर्म पानी बॉडी सेल्स को डैमेज कर देता है. इससे स्क्रीन की चमक कम हो जाती है..गर्म पानी से नहाने से स्किन की नमी बरकरार नहीं रह पाती. ड्राई स्किन की समस्या होती है.

Also Read: कोल्ड वेव के साथ बढ़ सकता है इन 5 बीमारियों का लेवल, ऐसे करें खुद का बचाव
undefined
ये है स्किन से जुड़ी बीमारी

आपको रैशेज, एग्जिमा, पिंपल्स, खुजली इत्यादि की समस्या हो तो गर्म पानी से नहाने से बचें. गर्म पानी शरीर पर रैशेज उत्पन्न कर सकता है या इससे रेडनेस आ सकती है.

Also Read: सर्दियों में कहीं आप भी तो नहीं खा रहे नकली गुड़, आज ही ऐसे करें चेक
विज्ञापन
Neha Singh

लेखक के बारे में

By Neha Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola