ePaper

Baby Care Tips: विंटर में न्यू बॉर्न बेबी को चाहिए स्पेशल केयर, कड़कड़ाती ठंड में ऐसे रखें ख्याल

Updated at : 26 Dec 2023 11:32 AM (IST)
विज्ञापन
Baby Care Tips: विंटर में न्यू बॉर्न बेबी को चाहिए स्पेशल केयर, कड़कड़ाती ठंड में ऐसे रखें ख्याल

Baby Care Tips For Winter ठंड के मौसम में न्यू बॉर्न बेबी को खास देखभाल की जरूरत होती है. यह पैरेंट्स के लिए काफी कठिन समय होता है, क्योंकि ठंड को लेकर नवजात बेहद सेंसेटिव होते हैं. ऐसे में आप इन टिप्स को फॉलो कर बच्चे को कड़कड़ाती ठंड से बचा सकते हैं.

विज्ञापन
undefined

ठंड के मौसम में इम्यून सिस्टम की मजबूती जरूरी होती है पर न्यू बॉर्न बेबी में इम्यून सिस्टम अच्छी तरह से विकसित नहीं होता. ऐसे में बीमारियों से इन्फेक्टेड होने की आशंका काफी ज्यादा रहती है. इसलिए उनकी स्पेशल केयर करके ही उसकी खिलखिलाहट को बरकरार रख सकते हैं, जानें 10 टिप्स.

undefined
बेबी के रूम को रखें सैनिटाइज्ड

न्यू बॉर्न बेबी के रूम को पूरी तरह सैनिटाइज्ड रखना चाहिए. इसके लिए आम सैनिटाइजर का प्रयोग बिल्कुल न करें. विशेषज्ञों के द्वारा सुझाए गए उपायों को अपनाएं. उनके कमरे को पूरी तरह से जर्म्स फ्री रखना जरूरी है.

undefined
शिशु को धूप की गर्माहट दें

ठंड के मौसम में धूप सबके लिए जरूरी होती है. नवजात शिशु को भी प्रतिदिन कुछ देर के लिए धूप की गर्माहट जरूर दें. पर यह ख्याल रखें कि उसे ऐसी जगह न रखें जहां ठंडी हवा चल रही हो. धूप उसके शरीर को गर्मी देती है और साथ ही साथ जर्म्स को भी खत्म करती है.

undefined
गुनगुने तेल से करें मसाज

न्यू बोर्न बेबी की ठंड के मौसम में भी मालिश जरूरी है, पर तेल ठंडा नहीं होना चाहिए. उसे गुनगुना गर्म कर सही तरीके से मालिश करें. इससे उसकी मांसपेशी ताकतवर होती है और रक्त परिसंचरण तंत्र भी सही तरीके से काम करता है. स्किन को जरूरी न्यूट्रिशंस भी इससे मिलते हैं.

undefined
कंफर्टेबल गर्म कपड़े ही पहनाएं

ध्यान रखें कि बच्चों को गर्म कपड़े ऐसे पहनाएं जो हल्के और पतले हों, किंतु उसके शरीर को अच्छे तरीके से गर्म रख सकें. मोटे स्वेटर या भारी कपड़े न पहनाएं. उसके कानों को जरूर ढक कर रखें.

undefined
एक दिन का अंतर रखकर गुनगुने पानी से नहलाएं

सर्दी के मौसम में न्यू बोर्न बेबी को प्रतिदिन नहलाना कतई जरूरी नहीं है. गुनगुने पानी से एक दिन बीच लगाकर उसे नहलाया जा सकता है. किंतु ऐसा खुले में नहीं करें. और नहलाने के बाद तत्काल मुलायम कपड़े में लपेटें.

undefined
एक्स्पोज़र से बचाएं

नवजात शिशु को लेकर घर से बाहर तभी निकलें जब बहुत जरूरी हो. किंतु उसे गर्म कपड़ों से अच्छी तरह ढककर ही बाहर निकलें. ध्यान रखें कि हाथ -पैर और सिर ढका रहे. उसे उनी शॉल या हल्के कंबल से ढक कर ही कहीं ले जाएं.

undefined
कपड़े रेगुलर चेंज करें

बच्चे के कपड़े नियमित समय से बदलें. ऐसा दिन में दो बार कर सकते हैं. इससे बच्चों के इनफेक्टेड होने का खतरा कम होता है. साथ ही कपड़े बदलते वक्त डायरेक्ट एक्स्पोज़र से बचाएं. डायपर चेक करते रहें.

undefined
कंगारू मदर केयर मेथड है कारगर

कंगारू मदर केयर मेथड आपके शिशु को ठंड से बचने का सर्वोत्तम कारगर उपाय है. उसे अपने शरीर की गर्माहट लगातार देते रहे. उसे बीमार लोगों के संपर्क में कतई न आने दें. सीजनल ठंड से बचाना बेहद जरूरी है.

Also Read: Beauty Tips: सर्दियों में स्किन व बालों के लिए बेस्ट हैं ये तेल, एक बार जरूर आजमाएं, मिलेगा अच्छा नतीजा
undefined
हेवी कंबल का ना करें इस्तेमाल

ठंड कितनी भी हो बच्चे तो बहुत हेवी कंबल से ना ढ़के. इससे बच्चा असहज होने के साथ-साथ एक्टिव भी नहीं होगा. उसे ढ़क कर रखें लेकिन ध्यान रहे हैविनेस ना हो.

Also Read: अंजीर हो या मुन्नका सदाबहार हैं ये सूखे जायके, स्वाद के साथ भरी है सेहत
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola