Health Tips: क्यों आपको रोज करना चाहिए सूखे धनिये का सेवन? जानें चौंकाने वाले फायदे

Edited by Saurabh Poddar
Updated:
विज्ञापन

dry coriander benefits

Health Tips: अगर आप सूखे धनिये का सेवन नहीं करते हैं तो बता दें यह आपकी काफी बड़ी गलती है. जब आप डायट में सूखे धनिये को शामिल करते हैं तो आपके सेहत को कई तरह के फायदे होते हैं.

विज्ञापन

Health Tips: हमारे किचन में कई ऐसी चीजें पायी जाती है जिनके फायदों के बारे में हम शायद ही कुछ जानते हों. किचन में मौजूद इन्हीं चीजों में से एक है धनिया। शायद हो कोई ऐसा किचन हो जहां आपको धनिया देखने को न मिले. सूखे धनिये का इस्तेमाल कई खाने की चीजों में किया जाता है लेकिन अक्सर इसका इस्तेमाल स्वाद और सुगंध को बढ़ाने के लिए ही किया जाता है. अगर आप भी इसका इस्तेमाल सिर्फ स्वाद और सुगंध को बढ़ाने के लिए ही करते हैं तो आज की यह आर्टिकल आपके लिए काफी काम की होने वाली है. आज हम आपको बताने वाले हैं कि आखिर क्यों आपको अपने डायट में सूखे धनिये को जरूर शामिल करना चाहिए. आखिर इसे अपने डायट में शामिल करने से आपके सेहत को कौन से फायदे होते हैं.

वेट मैनेजमेंट

अगर आपका वजन बढ़ा हुआ है और आप उसे कम करना चाहते हैं तो ऐसे में आपको सूखे धनिये का सेवन जरूर करना चाहिए. इसके सेवन से आपका मेटाबोलिज्म फ़ास्ट होता है और आपके बढ़े हुए वजन को कम करने में मदद मिलती है. सूखे धनिये के सेवन से आपका कैलरी भी तेजी से बर्न होती है.

हेल्थ से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरें यहां पढ़ें

ये भी पढ़ें: Health Tips: खाने के बाद की गयी इन गलतियों की वजह से आप हो जाते हैं मोटे, दोहराने से बचें

ये भी पढ़ें: Health Tips: क्यों आपको हर रात सोने से पहले चबाने चाहिए दो लौंग? जानें कमाल के फायदे

हार्ट हेल्थ के लिए फायदेमंद

सूखे हुए धनिये में ओमेगा-3 फैटी एसिड्स पाए जाते हैं. यह भी एक कारण है कि आपको इसे अपने डायट में शामिल जरूर करना चाहिए. इसका सेवन आपके दिल के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है. अगर आप दिल की बीमारियों से बचे हुए रहना चाहते हैं तो आपको इसका सेवन जरूर करना चाहिए.

हड्डियों के लिए फायदेमंद

अगर आपकी हड्डियां कमजोर है तो ऐसे में भी आपको सूखे हुए धनिये का सेवन करना चाहिए. इनमें आपको भरपूर मात्रा में कैल्शियम और फोस्फोरस पाया जाता है जिन्हें आपकी हड्डियों के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है.

ये भी पढ़ें: Health Tips: किन बीमारियों में भूलकर भी नहीं करना चाहिए आंवले का सेवन, सेहत पर पड़ सकता है बुरा प्रभाव

कंट्रोल में रहता है ब्लड शुगर लेवल

अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं तो ऐसे में भी आपको सूखे हुए धनिये का सेवन करना चाहिए. यह आपके ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल में करके रखने में काफी मदद करता है.

स्किन के लिए भी है फायदेमंद

जब आप सूखे हुए धनिये को अपने डायट में शामिल करते हैं तो यह आपके शरीर से हानिकारक टॉक्सिन्स को बाहर निकालने का काम करत है. जब आप इसे अपने डायट में शामिल करते हैं तो आपका शरीर अंदर से साफ रहता है.

ये भी पढ़ें: Health Tips: बार-बार बीमार पड़ने की वजह से सेहत पर पड़ रहा बुरा असर? इस तरह करें अपनी इम्युनिटी को बूस्ट

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola