Health Tips: गठिया के मरीजों की तकलीफें और भी बढ़ा देती हैं ये चीजें, आज ही डायट से करें रिमूव

pic credits: unsplash
Health Tips: अगर आपको गठिया की समस्या है तो ऐसी कुछ चीजें हैं जिन्हें आपको जितनी जल्दी हो सके अपने डायट से हटा देना चाहिए. इन चीजों के सेवन से आपकी समस्या और भी ज्यादा बढ़ सकती है.
Health Tips: आज के समय में अगर देखा जाए तो गठिया (Arthritis) की समस्या काफी ज्यादा बढ़ गयी है. गठिया होने के पीछे वैसे तो कई कारण है लेकिन, मुख्य कारणों की अगर बात करें तो इनमें एक खराब डायट और लाइफस्टाइल सबसे ज्यादा आम है. जब किसी व्यक्ति को गठिया की समस्या होती है तो ऐसे में उसके एड़ियों, घुटनों, कलाई, गर्दन और शरीर के अन्य जोड़ों में काफी तेज दर्द का एहसास होता है. आज की यह आर्टिकल उन लोगों के लिए काफी काम की होने वाली है जिन्हें गठिया की समस्या है. आज हम आपको कुछ ऐसी खाने-पीने की चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका सेवन गठिया के मरीजों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए. तो चलिए इन चीजों के बारे में विस्तार से जानते हैं.
मीट
अगर आप गठिया की समस्या से जूझ रहे हैं तो ऐसे में आपको कभी भी रेड मीट या फिर ऑर्गन मीट का सेवन नहीं करना चाहिए. इन चीजों के सेवन से आपके शरीर में प्यूरीन की मात्रा बढ़ जाती है जिस वजह से आपके जोड़ों के दर्द की समस्या और भी ज्यादा बढ़ जाती है.
हेल्थ से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरें यहां पढ़ें
ये भी पढ़ें: Health Tips: क्यों आपको हर रात सोने से पहले चबाने चाहिए दो लौंग? जानें कमाल के फायदे
ये भी पढ़ें: Health Tips: सेहत को होगा दोगुना फायदा, खाने से पहले कभी भी न छीलें ये सब्जियां
रिफाइंड कार्ब्स
गठिया के मरीजों को कोशिश करनी चाहिए कि वे रिफाइंड कार्ब्स का सेवन जितना हो सके करना कम करें. अगर आप नहीं जानते हैं तो बता दें इट ब्रेड, केक, वाइट राइस और कुकीज में रिफाइंड कार्ब्स पाए जाते हैं और इन चीजों के नियमित सेवन से गठिया की समस्या और भी ज्यादा बढ़ सकती है. इन चीजों में भले ही प्यूरिन और फ्रुक्टोज ज्यादा न हो लेकिन फिर भी गठिया के मरीजों को इन चीजों का जितना हो सके सेवन करने से बचना चाहिए. इन चीजों के सेवन से शरीर में यूरिक एसिड के लेवल्स बढ़ सकते हैं.
शुगर लोडेड ड्रिंक्स
अगर आपको गठिया की समस्या है तो ऐसे में आपको जितनी हो सके शुगरी ड्रिंक्स से दूरी बनाकर रखनी चाहिए। इन ड्रिंक्स में शुगर और फ्रुक्टोज की मात्रा काफी ज्यादा होती है. जब आप शुगर लोडेड ड्रिंक्स का सेवन करते हैं तो आपके शरीर में यूरिक एसिड का लेवल काफी बढ़ जाता है. यह भी एक मुख्य कारण है कि जब गठिया के मरीज इन ड्रिंक्स का सेवन करते हैं तो उनकी समस्या और भी ज्यादा बढ़ जाती है.
प्रोसेस्ड फूड्स
जिन लोगों को गठिया की समस्या होती है उन्हें कभी भी प्रोसेस्ड चीजें जैसे कि चिप्स, स्नैक्स या फिर इस तरह की किसी भी प्रोसेस्ड चीज का सेवन करने से बचना चाहिए. इस तरह की चीजें आपके गठिया की समस्या को और भी ज्यादा बढ़ा सकते हैं.
ये भी पढ़ें: Health Tips: क्या होता है जब आप हर रात सोने से पहले चबाते हैं 2 इलायची, जानें चौंकाने वाले फायदे
Disclaimer: हमारी खबरें जनसामान्य के लिए हितकारी हैं. लेकिन दवा या किसी मेडिकल सलाह को डॉक्टर से परामर्श के बाद ही लें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Saurabh Poddar
मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




