ePaper

Health Tips: गर्मियों में मिलने वाले ये फल शरीर से यूरिक एसिड को करेंगे कम, क्या आप कर रहे हैं इनका सेवन?

Updated at : 24 Apr 2025 1:53 PM (IST)
विज्ञापन
fruits for uric acid

Pic credits: pexels

Health Tips: अगर आपको बढ़े हुए यूरिक एसिड की समस्या है तो गर्मियों के दिनों में मिलने वाले इन फलों का सेवन कर बढ़े हुए यूरिक एसिड की समस्या से छुटकारा मिल सकता है.

विज्ञापन

Health Tips: अगर आपके शरीर में यूरिक एसिड लेवल्स बढ़े हुए हैं तो आपके लिए यह आर्टिकल काफी ज्यादा काम की होने वाली है. आज हम आपको गर्मियों के दिनों में मिलने वाले कुछ ऐसे फलों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके नियमित सेवन से आपके शरीर में यूरिक एसिड लेवल्स काफी हद तक कम हो सकते हैं. तो चलिए इन फलों के बारे में जानते हैं विस्तार से.

संतरे का सेवन फायदेमंद

अगर आप यूरिक एसिड के लेवल्स को कम करना चाहते है तो आपको संतरे का सेवन करना चाहिए. इसमें आपको भरपूर मात्रा में विटमिन-सी पाया जाता है जो आपके शरीर से यूरिक एसिड्स के लेवल को कम कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें: Health Tips: आधे से ज्यादा लोग नहीं जानते नींबू पानी पीने का सही समय, क्या आपको है पता?

ये भी पढ़ें: Summer Tips: गर्मयों में अब नहीं रहेगा लू लगने का खतरा, शरीर को ठंडा रखने के लिए डायट में शामिल करें ये चीजें

तरबूज का शुरू करें सेवन

गर्मियों के दिनों में आपको तरबूज काफी आसानी से बाजार में मिल जाएगा. तरबूज एक तरह से नेचुरली ड्यूरेटिक सोर्स की तरह काम करता है जो आपके शरीर से हार्मफुल टॉक्सिन्स को बाहर निकालने का काम करता है. इसके अलावा तरबूज के सेवन से आपके शरीर से यूरिक एसिड्स भी बाहर निकल जाते हैं. इसके अलावा तरबूज के सेवन से आपका शरीर हाइड्रेटेड भी रहता है.

अनानास के सेवन से होगा फायदा

अनानास में आपको भरपूर मात्रा में पानी मिल जाता है. पानी के अलावा यह विटामिन-सी और एंटीऑक्सिडेंट्स से भी लोडेड होता है. जब आप अनानास का सेवन करते हैं तो आपके शरीर से एक्स्ट्रा यूरिक एसिड बाथरूम के जरिये बाहर निकल जाते हैं.

केले का करें सेवन

अगर आपका यूरिक एसिड लेवल बढ़ा हुआ है तो आपको केले का सेवन जरूर करना चाहिए. इसमें आपको भरपूर मात्रा में पोटेशियम पाया जाता है जो शरीर से यूरिक एसिड लेवल्स को कम करने में मदद कर सकता है.

ये भी पढ़ें: Health Tips: लिवर में जमी गंदगी को जड़ से खत्म करने में मदद करेंगे ये ड्रिंक्स, ट्राय करके देखें फायदा

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola