Health Tips: लिवर में जमी गंदगी को जड़ से खत्म करने में मदद करेंगे ये ड्रिंक्स, ट्राय करके देखें फायदा
Published by : Saurabh Poddar Updated At : 17 Apr 2025 9:50 PM
AI Generated image
Health Tips: अगर आप अपने लिवर को क्लीन करना चाहते हैं तो घर पर बनाये गए ये ड्रिंक्स आपके काफी काम आने वाले हैं. चलिए इनके बारे में विस्तार से जानते हैं.
Health Tips: आपका लिवर शरीर के सबसे ज्यादा मेहनत करने वाले अंगों में से एक है. यह शरीर से टॉक्सिन्स को फ़िल्टर करता है, डाइजेशन में मदद करता है, ब्लड शुगर को कंट्रोल करता है और साथ ही अन्य कई जरूरी कामों में योगदान देता है. लेकिन प्रोसेस्ड फूड, प्रदूषण, स्ट्रेस और बिगड़ी हुई लाइफस्टाइल की वजह से लिवर पर दबाव बढ़ जाता है जिस वजह से आपको थकान, पेट फूलना, त्वचा का निखार कम होना और डाइजेशन से जुड़ी समस्याएं होने की संभावना बढ़ जाती है. आपके साथ ऐसा न हो इसलिए आज हम आपको कुछ ऐसे हेल्दी घर पर बनाए गए ड्रिंक्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके नियमित सेवन से आपका लिवर साफ हो सकता है. चलिए जानते हैं इनके बारे में विस्तार से.
गुनगुना नींबू पानी
अगर आप अपने लिवर को क्लीन करना चाहते हैं तो आपको अपने दिन की शुरुआत गुनगुने नींबू पानी का सेवन करना चाहिए. इस ड्रिंक को तैयार करने के लिए आपको एक ग्लास गर्म पानी में आधे नींबू को निचोड़ लेना होगा. अब स्वाद के लिए आपको इसमें शहद और चुटकीभर हल्दी को मिला लेना है.
ये भी पढ़ें: Health Tips: आधे से ज्यादा लोग नहीं जानते नींबू पानी पीने का सही समय, क्या आपको है पता?
ये भी पढ़ें: Summer Tips: गर्मयों में अब नहीं रहेगा लू लगने का खतरा, शरीर को ठंडा रखने के लिए डायट में शामिल करें ये चीजें
पुदीने और धनिये का इस्तेमाल
पुदीना और धनिया ठंडक देने वाली जड़ी-बूटियां हैं जो आपके लीवर को नैचुरली क्लीन करने का काम करते हैं. इस ड्रिंक को तैयार करने के लिए आपको 2 कप पानी में मुट्ठी भर पुदीना और धनिया के पत्तों को उबाल लेना है और बाद में छानकर इसका सेवन कर लेना है.
बीटरूट और गाजर का जूस
इन दोनों ही चीजों में अआप्को भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सिडेंट्स मिल जाते हैं जो आपके लिवर को साफ करने में काफी मदद कर सकते हैं. इस ड्रिंक को तैयार करने के लिए आपको 1 चुकंदर, 1 गाजर, एक छोटा टुकड़ा अदरक को पानी में डालकर ब्लेंड कर लेना है. अब आपको इसे छानकर पी लेना है.
ऐपल साइडर विनेगर टॉनिक
आपके लिवर के लिए ऐपल साइडर विनेगर को काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है. इसके सेवन से आपके लिवर में मौजूद एन्ज़ाइम्स बैलेंस में रहते हैं और साथ ही आपका मेटाबोलिज्म भी बूस्ट होता है. इस ड्रिंक को तैयार करने के लिए आपको एक गिलास गर्म पानी में 1 बड़ा चम्मच कच्चा, बिना फ़िल्टर किया हुआ ऐपल साइडर विनेगर मिला लेना है. अगर आप इसके स्वाद को बेहतर बनाना चाहते हैं तो इसमें शहद भी मिला सकते हैं.
ये भी पढ़ें: Health Tips: डायबिटीज और हाई बीपी के मरीजों के लिए रामबाण हैं ये चीजें, सुबह खाली पेट जरूर करें सेवन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










